Search
Close this search box.

IND vs BAN 3RD ODI STATS: मैच में बने 10 बड़े रिकॉर्ड, ईशान ने लगाई फासटेस्ट डबल सेंचुरी, कोहली ने रचा इतिहास

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
IND vs BAN 3RD ODI STATS: मैच में बने 10 बड़े रिकॉर्ड, ईशान ने लगाई फासटेस्ट डबल सेंचुरी, कोहली ने रचा इतिहास
IND vs BAN 3RD ODI STATS: मैच में बने 10 बड़े रिकॉर्ड, ईशान ने लगाई फासटेस्ट डबल सेंचुरी, कोहली ने रचा इतिहास

टीम इंडिया ने बांग्लादेश को तीसरे और अंतिम वनडे में 227 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 के साथ समाप्त हो गई। बता दें कि ईशान किशन के 210 और विराट कोहली के 113 रनों के दम पर भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 409 रनों का स्कोर बनाया था।

जवाब में बांग्लादेश की टीम 34 ओवर में 182 रन बनाकर ढेर हो गई। मेजबानों की ओर से शाकिब अल हसन हाई स्कोरर रहे जिन्होंने 43 रनों की पारी खेली। शार्दूल ठाकुर ने 3 विकेट चटकाए। ईशान प्लेयर ऑफ द मैच और मेहीदी हसन मिराज प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।

ये भी पढ़ें | IND vs BAN: 227 रनों से हारा बांग्लादेश, जीत के बावजूद भारत ने 2-1 से गंवाई सीरीज, ईशान-कोहली के शतक

तीसरे वनडे में बने 10 बड़े रिकॉर्ड

1. ईशान किशन वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज गए हैं। उन्होंने 126 बॉल में डबल सेंचुरी लगाई। इसके पहले साल 2015 में क्रिस गेल ने इस काम को 138 गेंदों में पूरा किया था। वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक

ईशान किशन- 126

क्रिस गेल- 138

वीरेंद्र सहवाग- 140

2. विराट कोहली बांग्लादेश में 1000 या उससे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने 19 मैचों में 1097 रन बना लिए हैं। इसके बाद तेंदुलकर ने 827 और गांगुली ने 736 रन बनाए हैं।

3. विराट कोहली ने सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है। कोहली की ये 72वीं इंटरनेशनल सेंचुरी है।

सचिन तेंदुलकर- 100 (शतक)

विराट कोहली- 72

रिकी पोंटिंग- 71

4. ईशान वनडे में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 24 साल 145 दिन की उम्र में शतक लगाया। जबकि रोहित शर्मा ने 26 साल 186 दिन की उम्र में ये कमाल किया था।

5. ईशान वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले ओवरऑल सातवें और भारत के चौथे खिलाड़ी बने। वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी-

रोहित शर्मा (3 दोहरे शतक), मार्टिन गप्टिल (1), वीरेंद्र सहवाग (1), क्रिस गेल (1), फखर जमान (1), सचिन तेंदुलकर (1), ईशान किशन (1)

6. ईशान किशन बांग्लादेश में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने चटगांव में 210 रन बनाए। इसके पहले शेन वॉटसन ने 185 नाबाद रन बनाए थे।

7. वनडे में सबसे कम गेंदों में 150 रनों का आंकड़ा छूने का भारतीय रिकॉर्ड भी ईशान किशन के नाम दर्ज हो गया है। ईशान ने 103 गेंदों में ये कारनामा किया। 2011 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध सहवाग ने 112 गेंदों में 150 रन बनाए थे।

8. विराट कोहली ने वनडे करियर का 44वां शतक लगाया। उन्होंने 91 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्के की सहायता से 113 रन बनाए।

ये भी पढ़ें | विराट कोहली के बल्ले से निकला 72वां शतक, रिकी पोंटिंग को पछाड़ा, देखें टॉप-10 की रिकॉर्ड लिस्ट

9. ईशान किशन अपने पहले ही शतक को दोहरे शतक में तब्दील करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

10. ईशान किशन और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 290 रन जोड़े। विरोधियों के घर में ये भारत की तरफ से सबसे बड़ी साझेदारी है। इसके पहले सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर ने श्रीलंका के खिलाफ 1998 में 252 रनों की ओपनिंग साझेदारी की थी।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें