HomeIndia vs EnglandIND vs ENG 4th Test: चौथा टेस्ट जीता तो WTC पॉइंट्स टेबल...

IND vs ENG 4th Test: चौथा टेस्ट जीता तो WTC पॉइंट्स टेबल में इस नंबर पर होगा भारत

WTC Points Table: भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच चौथा टेस्ट शुक्रवार से रांची में शुरू हो गया है। टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है। अगर वे रांची में चल रहा चौथा मुकाबला भी जीत लेते हैं, तो सीरीज पर कब्जा भी कर लेंगे। यही नहीं आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-2025 में भी टीम इंडिया को बड़ा फायदा होगा।

आइए जानते हैं अगर भारत इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट जीत लेता है, तब वे डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल (WTC Points Table 2025) में किस स्थान पर होंगे।

- Advertisement -

WTC Points Table 2025: अभी दूसरे नंबर पर है भारत

इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में तीसरे टेस्ट में मिली 434 रनों की तगड़ी जीत के बाद भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025 अंकतालिका (WTC Points Table 2025) में टॉप-2 में जगह बनाई। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा। 7 मैचों में 4 जीत की बदौलत भारत ने 59.52 प्रतिशत पॉइंट्स अंक हासिल किए।

ये भी पढ़ें | WPL 2024 MI vs DC: रोमांचक जीत के साथ मुंबई इंडियंस का आगाज, अंतिम गेंद पर दिल्ली से छीनी जीत

75 प्रतिशत पॉइंट्स के साथ न्यूजीलैंड नंबर 1 पर बनी हुई है। कीवी टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया था।

अब अगर भारतीय टीम इस मैच को जीत लेती है, तब 12 अंक के इजाफे के बाद भारत के कुल 62 अंक हो जाएंगे। इस स्थिति में टीम इंडिया 64.58 प्रतिशत पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर बनी रहेगी। वहीं इंग्लैंड की टीम 19.44 प्रतिशत पॉइंट्स के साथ नंबर 8 पर बरकरार रहेगी।

यानि अगर भारत चौथा मैच जीत लेता है तब भी पॉइंट्स टेबल में कुछ बदलाव नहीं होगा। हालांकि मैच जीतने पर भारत मजबूत स्थिति में जरूर पहुंच जाएगा। ड्रॉ होने की स्थिति में भी अंकतालिका जस की तस रहेगी। अगर भारत चौथा टेस्ट हार जाता है तब 52.08 प्रतिशत पॉइंट्स के साथ वह तीसरे नंबर पर फिसल जाएगा। वहीं 55.00 प्रतिशत पॉइंट्स वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी।

ये भी पढ़ें | IND vs ENG Test 4: अश्विन ने 1 विकेट से बनाए 2 बड़े रिकॉर्ड, दोनों रिकॉर्ड में बने नंबर 1

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर