HomeNewsचैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की घोषणा, 15 महीने बाद फखर...

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की घोषणा, 15 महीने बाद फखर जमान की वनडे में वापसी

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की टीम में फखर जमान और फहीम अशरफ को शामिल किया गया है।

2025 में होने वाली बहुप्रतीक्षित चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान ने 15 सदस्यीय टीम चुन ली है। इस दल का कप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को नियुक्त किया गया है। जबकि उपकप्तानी सलमान अली आग़ा को सौंपी गई है। धाकड़ बल्लेबाज फखर जमान ने टूर्नामेंट के लिए वापसी की है। करीब 15 महीने बाद वह दोबारा वनडे खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने आखिर वनडे भारत में आयोजित विश्व 2023 में इंग्लैंड के साथ खेला था।

पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी 2017 जीताने वाले स्क्वाड से इस बार केवल तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है। ये तीन खिलाड़ी बाबर आजम, फखर जमान और फहीम अशरफ हैं। अशरफ ने पिछला वनडे टीम इंडिया के विरुद्ध श्रीलंका की मेजबानी में एशिया कप 2023 में खेला था। इसका मतलब वह फहीम अशरफ भी लगभग डेढ़ साल बाद 50 ओवर वाले प्रारूप में वापसी कर रहे हैं।

- Advertisement -

सईम अयूब चोट के कारण 15 सदस्यीय दल का हिस्सा नहीं है। उनको साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान चोट लगी थी। जबकि अब्दुल्लाह शफीक को खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर रखा गया है। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 19 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में करेगा। इसके बाद उनका अगला मुकाबला भारत के साथ 23 फरवरी को दुबई में होगा।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान टीम

मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैय्यब ताहिर, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), सलमान अली आग़ा (उपकप्तान), अबरार अहमद, हैरिस रउफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttps://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर