HomeIndia vs BangladeshWTC Points Table: भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से हराया, वर्ल्ड टेस्ट...

WTC Points Table: भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से हराया, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 पॉइंट्स टेबल में मचाया धमाल

Latest WTC Points Table: ताजा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-2025 पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया ने खुद बेहद मजबूत कर लिया है। बांग्लादेश को कानपुर के ग्रीन पार्क में 7 विकेट से पराजित करने के बाद भारत ने 12 अंक हासिल किए। इसी के साथ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल (WTC Points Table) के मौजूदा चक्र में भारत के कुल 98 अंक हो गए हैं। भारतीय टीम ने 11 में से 8 मैचों में जीत दर्ज की तो वहीं 2 मैचों में हार मिली। वहीं एक टेस्ट ड्रॉ हुआ।

74.24 प्रतिशत पॉइंट्स के साथ भारत अंकतालिका में पहले पायदान पर बरकरार है। उधर दूसरा टेस्ट हारने के बाद बांग्लादेश सातवें पायदान पर फिसल गया है। 8 टेस्ट में उनके 34.38 प्रतिशत अंक हैं। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया के 62.50 प्रतिशत अंक हैं। न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर श्रीलंका की टीम तीसरे पायदान पर आ गई है। चौथे नंबर पर इंग्लैंड और पांचवें नंबर पर साउथ अफ्रीका है।

- Advertisement -

ये भी पढ़ें | IND vs BAN Stats Review: दूसरे टेस्ट में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, अश्विन-कोहली ने रचा इतिहास

IND vs BAN दूसरे टेस्ट के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारड्रॉपॉइंट्सप्रतिशत
1. भारत118219874.24
2. ऑस्ट्रेलिया128319062.50
3. श्रीलंका95406055.56
4. इंग्लैंड168718142.19
5. सा. अफ्रीका62312838.89
6. न्यूजीलैंड83503637.50
7. बांग्लादेश83503334.38
8. पाकिस्तान72501619.05
9. वेस्टइंडीज 91622018.52

भारत बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट का हाल

भारत ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। मोमिनुल हक के 107 रनों के शतक की मदद से बांग्लादेश ने पहली पारी में 233 रन बनाए। वहीं जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट निकाले। 233 रनों के जवाब में भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए और 52 रन के बढ़त हासिल की। भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने 72 रन की अर्धशतकीय इनिंग खेली। उधर मेहीदी हसन मिराज और शाकिब अल हसन ने 4-4 विकेट लिए।

ये भी पढ़ें | IND vs BAN T20 2024: बांग्लादेश T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, मयंक यादव-रेड्डी नए चेहरे

55 रनों की बढ़त के साथ भारतीय टीम ने बांग्लादेश को दूसरी पारी में 146 पर ढेर कर दिया। दूसरी पारी में शादमन इस्लाम के बल्ले से 50 रन निकले। जिसके बाद भारत कको 95 रन का लक्ष्य मिला। इस लक्ष्य को भारत ने 17.2 ओवर में तीन विकेट पर पूरा कर लिया। यशस्वी जायसवाल ने 51 रनों का पचासा लगाया। यशस्वी जायसवाल प्लेयर ऑफ द मैच और आर अश्विन प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर