HomeWomens T20 world cup 2024Womens T20 World Cup 2024: कल से महिला टी20 वर्ल्ड कप- शेड्यूल,...

Womens T20 World Cup 2024: कल से महिला टी20 वर्ल्ड कप- शेड्यूल, स्ट्रीमिंग, इंडिया स्क्वाड पर एक नजर

Womens T20 World Cup 2024 Details: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का शंखनाद 3 अक्टूबर 2024 से यूएई में होने जा रहा है। ये वर्ल्ड कप का नौवां सीजन है। शुरुआत में टूर्नामेंट बांग्लादेश में खेला जाना था। लेकिन वहां राजनीतिक अशांति के कारण आईसीसी को पूरा टूर्नामेंट यूएई के दुबई और शारजाह में स्थानांतरण करना पड़ा। आइए महिला टी20 विश्व कप 2024 की महत्वपूर्ण जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

10 टीमें लेगी हिस्सा

2024 के विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को ग्रुप-ए और ग्रुप-बी में विभाजित किया गया है। ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका शामिल हैं। वहीं ग्रुप-बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज को जगह मिली है।

- Advertisement -

दो वेन्यू पर होगा पूरा टूर्नामेंट

टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 23 मैच होने हैं। 23 में से 12 मुकाबले दुबई होस्ट करेगा, जिसमें10 लीग मैच, सेमीफाइनल-1 और फाइनल शामिल हैं। वहीं दूसरी तरफ शारजाह के खाते में 11 मैच आए हैं। शारजाह में 10 लीग मैच के अलावा दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा।

3 से 20 अक्टूबर तक चलेगी प्रतियोगिता

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन 3 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक होगा। पहला मैच बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच शारजाह में खेला जाएगा। फाइनल मैच 20 अक्टूबर को दुबई की मेजबानी में होगा। एक नजर पूरे शेड्यूल पर-

मैचटीमतारीखसमयजगह
मैच -1बांग्लादेश vs स्कॉटलैंड3 अक्टूबर3:30 PMशारजाह
मैच -2पाकिस्तान vs श्रीलंका3 अक्टूबर7:30 PMशारजाह
मैच -3साउथ अफ्रीका vs वेस्टइंडीज4 अक्टूबर3:30 PMदुबई
मैच -4भारत vs न्यूजीलैंड4 अक्टूबर7:30 PMदुबई
मैच -5बांग्लादेश vs इंग्लैंड5 अक्टूबर3:30 PMशारजाह
मैच -6ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका5 अक्टूबर7:30 PMशारजाह
मैच -7भारत vs पाकिस्तान6 अक्टूबर3:30 PMदुबई
मैच -8वेस्टइंडीज vs स्कॉटलैंड6 अक्टूबर7:30 PMदुबई
मैच -9इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका7 अक्टूबर7:30 PMशारजाह
मैच -10ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड8 अक्टूबर7:30 PMशारजाह
मैच -11साउथ अफ्रीका vs स्कॉटलैंड9 अक्टूबर3:30 PMदुबई
मैच -12भारत vs श्रीलंका9 अक्टूबर7:30 PMदुबई
मैच -13बांग्लादेश vs वेस्टइंडीज10 अक्टूबर7:30 PMशारजाह
मैच -14ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान11 अक्टूबर7:30 PMदुबई
मैच -15न्यूजीलैंड vs श्रीलंका12 अक्टूबर3:30 PMशारजाह
मैच -16बांग्लादेश vs साउथ अफ्रीका12 अक्टूबर7:30 PMदुबई
मैच -17इंग्लैंड vs स्कॉटलैंड13 अक्टूबर3:30 PMशारजाह
मैच -18भारत vs ऑस्ट्रेलिया13 अक्टूबर7:30 PMशारजाह
मैच -19पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड14 अक्टूबर7:30 PMदुबई
मैच -20इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज15 अक्टूबर7:30 PMदुबई
सेमीफाइनल-1टीम ए1 vs टीम बी217 अक्टूबर7:30 PMदुबई
सेमीफाइनल-2टीम बी1 vs टीम ए218 अक्टूबर7:30 PMशारजाह
फाइनलSF-1 विजेता vs SF-2 विजेता20 अक्टूबर7:30 PMदुबई

कहां देखें विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2024

विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान खेले जाने वाले सभी 23 मुकाबलें स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आएंगे। मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर की जाएगी। जबकि स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल अलग-अलग भाषाओं में मैचों का प्रसारण करेंगे।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमाह रोड्रिग्स, दयालन हेमलता, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, एस सजना, पूजा वस्त्रकर, आशा शोभना, श्रेयंका पाटील, अरुंधती रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर