HomeWomens T20 world cup 2024Womens T20WC 2024: टीम इंडिया ने पॉइंट टेबल में मचाया धमाल, श्रीलंका...

Womens T20WC 2024: टीम इंडिया ने पॉइंट टेबल में मचाया धमाल, श्रीलंका का काटा पत्ता

Women's T20 World Cup 2024 Points Table Update: श्रीलंका को 82 रनों से बड़े अंतर से हराकर भारत ने सेमीफाइनल की रेस में खुद को बनाकर रखा है।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 12वें मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 82 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। रनों के मामले में टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की ये सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के दम पर विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पॉइंट्स टेबल में भारत दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। इस मैच के पहले तक वे अंकतालिका में चौथे पायदान पर थे। तीन मैचों में दो जीत और एक हार के बाद अब भारतीय टीम के 4 अंक हो गए हैं। उनके नेट रन रेट (0.567) में भी सुधार हुआ है।

याद दिला दें कि न्यूजीलैंड के हाथों भारतीय महिला टीम को पहले ही मैच में हार झेलनी पड़ी थी। तब उनके सेमीफाइनल का समीकरण गड़बड़ा गया था। उस हार के बाद भारत ने पाकिस्तान और श्रीलंका को हराकर लगातार दो मैच जीते और सेमीफाइनल की दौड़ में खुद को बरकरार रखा।

- Advertisement -

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का ताजा पॉइंट्स टेबल

अपने दोनों मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं। दो मैचों में उनके 4 अंक और 2.524 का नेट रन रेट है। दूसरे नंबर पर टीम हैं, जिनके 4 पॉइंट्स और 0.576 का नेट रन रेट है। दो मैचों में एक हार और एक जीत से दो अंक हासिल कर पाकिस्तान ने तीसरे पायदान पर जगह बनाई। दो अंक और -0.050 के नेट रन रेट के साथ न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर है। अपने तीनों मुकाबले हारकर श्रीलंका वर्ल्ड कप के मौजूदा सीजन से बाहर हो गया है।

टीममैचजीतहारNRRपॉइंट्स
1. ऑस्ट्रेलिया220+2.5244
2. भारत321+0.5764
3. पाकिस्तान211+0.5552
4. न्यूजीलैंड211-0.0502
5. श्रीलंका303-2.5640
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 ग्रुप ए पॉइंट्स टेबल

भारत vs श्रीलंका मैच का संक्षिप्त विवरण

पहले बैटिंग करते हुए भारतीय महिला टीम ने 172/3 रनों का स्कोर बनाया था। स्मृति मंधाना ने 50 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 52 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। 173 रनों का टारगेट पूरा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को भारतीय गेंदबाजों ने 90 के स्कोर पर ढेर कर दिया। उनके लिए कविशा दिलहारी ने सर्वाधिक 21 रन बनाए। भारत के लिए अरुणधती रेड्डी और आशा सोभना ने तीन-तीन विकेट लिए।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर