Search
Close this search box.

Womens Asia Cup Winner List 2004-2022: महिला एशिया कप जीतने वाली सभी टीमों की लिस्ट

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

19 जुलाई से श्रीलंका की मेजबानी में विमेंस एशिया कप का शंखनाद होने जा रहा है। महिला एशिया कप का ये नौवां सीजन है। इस बार पांचवां मौका है, जब टूर्नामेंट को टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। बता दें कि शुरू के चार सीजन एशिया कप का आयोजन वनडे फॉर्मेट में हुआ था। अब तक खेले गए सभी आठ महिला एशिया कप के विनर लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

भारत महिला टीम के खाते में एशिया कप की 7 ट्रॉफी

विमेंस एशिया कप का सबसे पहला सीजन वनडे प्रारूप में 2004 में श्रीलंका ने होस्ट किया था। तब फाइनल में श्रीलंका को मात देकर भारत की महिला टीम पहली चैंपियन बनी थी। इसके बाद 2005-2006 में पाकिस्तान, 2006 में भारत और 2008 में श्रीलंका की सरजमीं पर टूर्नामेंट आयोजित किया गया। तीनों सीजन में फाइनल भिड़ंत भारत और श्रीलंका के बीच हुई। पहली बार की तरह ही तीनों फाइनल मुकाबले टीम इंडिया ने जीते।

ये भी पढ़ें | विमेंस एशिया कप 2024 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम

2012 और 2016 में पाकिस्तान को मात देकर विमेंस इंडिया ने क्रमशः पांचवां और छठवां खिताब अपने नाम किया। 2018 के एशिया कप में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। बांग्लादेश ने फाइनल जीतकर भारत के लगातार 6 कप जीतने का सिलसिला खत्म कर दिया। हालांकि 2022 का आखिरी सीजन जीतकर भारतीय महिला टीम दोबारा जीत की पटरी पर लौट चुकी है। ये उनका सातवां खिताब था। 2024 में अब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत की नजरें एशिया कप की आठवीं ट्रॉफी पर होगी।

ये भी पढ़ें | 19 को IND vs PAK महामुकाबला, देखें महिला एशिया कप 2024 का पूरा शेड्यूल

विमेंस एशिया कप विनर लिस्ट 2004 से 2022

सालफॉर्मेटमेजबानविजेता
2004वनडेश्रीलंकाभारत
2006-06वनडेपाकिस्तानभारत
2006वनडेभारतभारत
2008वनडेश्रीलंकाभारत
2012टी20Iचीनभारत
2016टी20Iथाईलैंडभारत
2018टी20Iमलेशियाबांग्लादेश
2022टी20Iबांग्लादेशभारत

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें