Search
Close this search box.

Womens Asia Cup T20 2024: विमेंस एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, देखें 15 प्लेयर्स की टीम

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

Womens Asia Cup T20 2024: 19 जुलाई से श्रीलंका की मेजबानी में शुरू हो रहे टी20 महिला एशिया कप 2024 के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो गई है। हरमानप्रीत कौर की कप्तानी में बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। बता दें कि भारत को अपना पहला मैच पाकिस्तान से 19 जुलाई को दांबुला में खेलना है।

आठवां खिताब जीतने उतरेगी टीम इंडिया

एशिया कप में भारतीय महिला टीम का राज रहा है। अब तक खेले गए आठ सीजन में से भारत ने सात बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की। मालूम हो कि 2004 से 2008 तक एशिया कप के शुरुआती चार सीजन वनडे फॉर्मेट में खेले गए थे। चारों ही बार भारत ने बाजी मारी।

ये भी पढ़ें | Womens Asia Cup T20 2024: 19 जुलाई को IND vs PAK महामुकाबला, देखें पूरा शेड्यूल

2012 से अब तक इसे टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। 2018 को छोड़ दें तो चार में से तीन टी20 एशिया कप (2012, 2016, 2022) टीम इंडिया ने अपने नाम किए। 2018 में बांग्लादेश की टीम चैंपियन बनी थी। इस बार भारत की महिला टीम आठवीं ट्रॉफी उठाने के लिए खेलेगी।

विमेंस एशिया कप T20 2024 के लिए भारत की टीम

स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमाह रोड्रिग्स, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, एस सजना, पूजा वस्त्रकर, आशा शोभना, श्रेयंका पाटील, ऋचा घोष, उमा छेत्री, अरुंधती रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव

रिजर्व प्लेयर्स- श्वेता सेहरावत, साइका ईशाक, तनुजा कनवेर, मेघना सिंह

होम

INDvBAN

फॉलो करें

फॉलो करें