HomeIPLIPL के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 खिलाड़ी,...

IPL के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 खिलाड़ी, देखें कौन है नंबर 1

IPL के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 खिलाड़ी, देखें कौन है नंबर 1
महेंद्र सिंह धोनी (Photo-IPL)

आईपीएल 2022 का आगाज 26 मार्च से मुंबई के वानखेड़े में स्टेडियम में होने वाला है। इस टूर्नामेंट के शुरू होते ही एक बार फिर चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिलेगी। किसी भी मैच का आखिरी ओवर बेहद खास होता है। आखिरी ओवर में एक बल्लेबाज अपने विकेट की परवाह किए बिना चौके-छक्के जड़ने की ताक में रहता है। इसी चक्कर में अंतिम ओवर में छक्कों की बरसात भी देखने को मिल जाती है। चलिए जानते हैं ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने IPL के आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

IPL के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 खिलाड़ी

1. महेंद्र सिंह धोनी

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी हैं। उनको छक्के के साथ मैच फिनिश करना बेहद पसंद है। यही वजह है कि धोनी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मैच फिनिशर में गिने जाते हैं। बता दें कि धोनी को आखिरी ओवर में 79 पारियों में बल्लेबाजी का मौका मिला है। इस दौरान उन्होंने 50 छक्के लगाए हैं। वे आईपीएल के 20वें ओवर 50 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

- Advertisement -

2. किरोन पोलार्ड

आईपीएल के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के किरोन पोलार्ड का नाम आता है। अपने ताकतवर छक्कों की दम पर उन्होंने कई बार हारे हुए मैच भी जिताए हैं। बता दें कि 20वें ओवर में 57 पारियां खेल चुके पोलार्ड के बल्ले से 30 छक्के निकले हैं।

3. रोहित शर्मा

लिस्ट में तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा विराजमान हैं। भले ही रोहित एक ओपनिंग बल्लेबाज हैं। लेकिन जिस दिन उनका बल्ला चलता है, वे आखिरी ओवर तक आउट नहीं होते। इसी का नतीजा है कि हिटमैन IPL के अंतिम ओवर में 23 छक्के लगा चुके हैं।

4. हार्दिक पांड्या

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ताबड़तोड़ छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। धोनी के बाद टीम इंडिया के लिए उन्होंने कई मैच फिनिश किए हैं। हार्दिक ने आईपीएल के आखिरी ओवर में 33 बार बल्लेबाजी की है। जहां उन्होंने 23 बार बॉल को स्टेडियम पार कराया। इस बार पहला मौका होगा जब हार्दिक बतौर कप्तान बल्ला थामे नजर आएंगे।

5. रवींद्र जडेजा

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा आईपीएल के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में नंबर 5 पर आते हैं। जडेजा ने अंतिम ओवर में 56 पारियों के दौरान 22 छक्के उड़ाए हैं। बता दें कि जडेजा इन दिनों बल्ले और गेंद से लाजवाब फॉर्म में है। ऐसे में वो चेन्नई के लिए कई मुकाबलों में मैच विनर साबित हो सकते हैं।

विराट कोहली के नाम 12 छक्के

आईपीएल के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली 12वें नंबर पर हैं। उन्होंने आखिरी ओवर में 22 पारियां खेली हैं, जिसमें उनके बल्ले से 12 छक्के निकले।

ये भी पढ़ें- IPL 2022: भारत के तीन दिग्गजों के बीच लगेगी छक्कों की रोमांचक रेस, देखें टॉप-10 की रिकॉर्ड लिस्ट

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर