HomeIND-NZन्यूज़ीलैंड के खिलाफ 50 रनों की पारी खेलकर रोहित बने टी20 के...

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 50 रनों की पारी खेलकर रोहित बने टी20 के बादशाह, तोड़ दिए 3 विश्व रिकॉर्ड

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 50 रनों की पारी खेलकर रोहित बने टी20 के बादशाह, तोड़ दिए 3 विश्व रिकॉर्ड
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 50 रनों की पारी खेलकर रोहित बने टी20 के बादशाह, तोड़ दिए 3 विश्व रिकॉर्ड

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेला गया दूसरा टी20 मुकाबला भारत ने 7 विकेट जीता। इस जीत के साथ ही भारत ने न केवल न्यूज़ीलैंड में अपनी पहली टी20 जीत दर्ज की बल्कि सीरीज में खुद को जीवित भी रखा।

- Advertisement -

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूज़ीलैंड ने 20 ओवर में 158/8 का स्कोर बनाया था। जिसके जवाब में भारत ने 18.5 ओवर में 162 रन बनाकर ये मैच जीत लिया। भारत की ओर से सबसे अधिक रन रोहित शर्मा ने बनाए। रोहित ने 50 रनों की पारी के दौरान 29 गेंदों का सामना किया और 3 चौके व 4 छक्के लगाए।

रोहित की इस 50 रनों की पारी से न केवल भारत को जीत हासिल हुई बल्कि उन्होंने टी20 के 3 विश्व रिकॉर्ड भी धराशायी कर दिए। आइए देखते हैं रोहित शर्मा ने किन 3 रिकॉर्ड्स को तोड़ कर अपने नाम किया।

- Advertisement -

रोहित शर्मा ने तोड़े ये 3 विश्व रिकॉर्ड


1. टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 50 रनों की पारी खेलकर रोहित बने टी20 के बादशाह, तोड़ दिए 3 विश्व रिकॉर्ड
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 50 रनों की पारी खेलकर रोहित बने टी20 के बादशाह, तोड़ दिए 3 विश्व रिकॉर्ड

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 50 रनों की पारी के दौरान 35 रन पूरे करते ही रोहित शर्मा टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूज़ीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ते हुए ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। अब रोहित शर्मा के नाम 92 मैचों की 84 पारियों में 2288 रन हो चुके हैं।

- Advertisement -

2. टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के पूरे

रोहित शर्मा टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे और भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 103 छक्कों के साथ वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल और न्यूज़ीलैंड के मार्टिन गुप्टिल संयुक्त रूप से पहले स्थान पर विराजमान है।

3. टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 ये 50 से अधिक का स्कोर

इस मैच के पहले तक टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 या 50 से अधिक रनों की पारी खेलने का विश्व रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था। 65 टी20 मैचों में कोहली ने 19 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। जबकि न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में 50 रन बनाते ही रोहित ने कोहली के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अब रोहित शर्मा 4 शतक और 16 अर्धशतक के साथ 20 बार 50 या 50 से अधिक रनों की पारियां खेल चुके हैं।

Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर