HomeIndia vs BangladeshIND vs BAN: यशस्वी जायसवाल ने जड़ी तूफानी फिफ्टी, तोड़ा सहवाग का...

IND vs BAN: यशस्वी जायसवाल ने जड़ी तूफानी फिफ्टी, तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड

भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच दूसरा टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत से पहले बल्लेबाजी के बुलावे के बाद बांग्लादेश पहली पारी में 233 रन बनाकर ऑल-आउट हो गए। जवाब में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया। इस अर्धशतक के दम पर यशस्वी ने वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

- Advertisement -

यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड

बांग्लादेश के पहली पारी में 233 रनों के जवाब में कप्तान रोहित शर्मा 23 बनाकर आउट हो गए। लेकिन यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 72 रन बना दिए। उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के लगाए। इस दौरान जायसवाल ने 31 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ जायसवाल टेस्ट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। शार्दूल ठाकुर ने भी 31 बॉल में अर्धशतक जड़ा था।

ये भी पढ़ें | IND vs BAN 2nd Test: रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने के मामले में यशस्वी जायसवाल ने वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि सहवाग ने साल 2008 में इंग्लैंड के विरुद्ध चेन्नई में 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम पर दर्ज है। पंत ने 2022 में श्रीलंका के खिलाफ 28 बॉल में फिफ्टी पूरी की थी। 1982 में पाकिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों में अर्धशतक लगाने वाले कपिल देव लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं।

- Advertisement -

भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज फिफ्टी

ऋषभ पंत- 28 गेंद vs श्रीलंका, 2022

कपिल देव- 30 गेंद vs पाकिस्तान, 1982

- Advertisement -

यशस्वी जायसवाल- 31 गेंद vs बांग्लादेश, 2024

शार्दूल ठाकुर- 31 गेंद vs इंग्लैंड, 2021

वीरेंद्र सहवाग- 32 गेंद vs इंग्लैंड, 2008

Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर