Search
Close this search box.

क्रिस गेल ने रचा नया इतिहास, IPL में 350 छक्के उड़ाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज, देखें लिस्ट

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
Chris Gayle IPL me 350 chakke lagane wale duniya ke pahle ballebaj
क्रिस गेल IPL में 350 छक्के उड़ाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

पंजाब किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने IPL के इतिहास में एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। जी हां यूनिवर्सल बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल अब आईपीएल में छक्कों के भी बॉस बन गए हैं। जैसे ही तेज गेंदबाज बेन स्टोक्स की गेंद पर छक्का उड़ाया उन्होंने IPL की दुनिया में 350 छक्के भी पूरे कर लिए।

बता दे कि मुंबई में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के चौथे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। जहां केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की। लेकिन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने मयंक अग्रवाल को आउट कर पंजाब को पहला झटका दिया। मयंक 9 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए।

22 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाने के बाद तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने नंबर 3 पर कदम रखा। उन्होंने शुरुआत तो बेहद धीमी की। लेकिन जैसे ही उन्होंने पहला छक्का लगाया एक बड़ा रिकॉर्ड भी उनके नाम जुड़ गया। आईपीएल में अब गेल के नाम के आगे छक्कों की संख्या 350 हो गई है। वे ऐसा करने वाले आईपीएल के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। इतने छक्कों के आसपास तो क्या दूर-दूर तक कोई खिलाड़ी नहीं है।

गेल के आईपीएल के जीवन का ये 133वां मैच हैं। जिसकी 132 पारियों में उन्होंने 4799 रन अपने नाम करते हुए 350 छक्के लगा दिए हैं। उनके नीचे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के एबी डिविलयर्स हैं जिन्होंने 170 मैचों में 237 छक्के लगाए हैं। वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 216 छक्कों के साथ तीसरे पायदान पर हैं। इसके बाद लिस्ट में मौजूद मुंबई इंडियंस के कैप्टन रोहित शर्मा ने 214 और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने 201 छक्के अपने नाम किए हैं।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें