चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2022 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया। जीत के हीरो महेंद्र सिंह धोनी रहे, जिन्होंने अंतिम गेंद पर चौका जड़ कर CSK को विजयी बनाया। 7 मैचों में ये चेन्नई की दूसरी जीत रही। वहीं, मुंबई इंडियंस के नसीब में इस सीजन की लगातार सातवीं हार आई। मैच की बात करे तो MI ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए थे। जवाब में CSK ने अंतिम ओवर में 17 रन जड़ते हुए टारगेट 7 विकेट पर 156 रन बनाकर पूरा कर लिया।
शुरू के 7 मैच हारने वाली IPL की पहली टीम बनी मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस आईपीएल के एक सीजन के पहले सातों मैच हारने वाली पहली टीम बन गई है। चेन्नई के खिलाफ अंतिम मैच में मुंबई जीत के काफी करीब थी, लेकिन दुनिया के बेस्ट फिनिशर एमएस धोनी ने उनसे सीजन की पहली जीत छिन ली। IPL 2022 में मुंबई की हार का सिलसिला दिल्ली कैपिटल्स के हाथों शुरू हुआ था। जहां उनको 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने रोहित शर्मा एंड कंपनी को 23 रनों से पराजित किया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 विकेट से हराकर मुंबई को सीजन की लगातार तीसरी हार थमाई।
हार की हैट्रिक बनाने के बाद भी MI की हार का सिलसिला नहीं थमा। इस बार उनको RCB ने 7 विकेट से मात दी। इसके बाद 5 बार की आईपीएल विजेता को पंजाब किंग्स ने 12 और नई नवेली टीम लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने 18 रनों से शिकस्त दी। अब मुंबई के खाते में 6 मैचों में 6 हार दर्ज हो चुकी थी। तभी 33वें मैच में एमएस धोनी ने अंतिम गेंद पर चौका लगाकर मुंबई के खाते में सातवीं हार जोड़ दी।
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का रिकॉर्ड टूटा
इस सीजन के पहले दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नाम शुरू के सबसे ज्यादा मैच गंवाने का रिकॉर्ड दर्ज था। दिल्ली ने 2013 में पहले 6 मैच गंवाए थे। इसके बाद RCB ने 2019 की शुरुआत लगातार 6 हार के साथ की थी। हालांकि मुंबई इंडियंस ने पहली 7 हार के साथ इन दोनों टीमों का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
ये भी पढ़ें- MI vs CSK: जीत के लिए 1 गेंद पर चाहिए थे 4 रन, फिर आया एमएस धोनी का तूफान, देखें अंतिम 6 गेंदो का रोमांच