Search
Close this search box.

T20 वर्ल्ड कप विनर लिस्ट: 2007 से 2024 तक टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली सभी टीमों की लिस्ट

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

T20 World Cup Winner List 2007-2024: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का नौवां सीजन जीत लिया है। फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर भारत ने विश्व कप 2024 की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बता दें कि सबसे छोटे फॉर्मेट के विश्व कप में ये भारत की दूसरी ट्रॉफी है। आइए 2007 से 2024 तक टी20 वर्ल्ड कप विनर टीमों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

T20 World Cup Winner: 2007 से 2024 तक टी20 वर्ल्ड कप विजेता की लिस्ट

2007 में खेला गया टी20 वर्ल्ड कप का सबसे पहला सीजन टीम इंडिया ने जीता था। जोहांसबर्ग में आयोजित फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 रन से हराया था। तब एमएस धोनी की कप्तानी में भारत टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने वाला पहला देश बना था।

टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सीजन 2009 में इंग्लैंड में खेला गया था। तब लॉर्ड्स के मैदान पर यूनिस खान की कप्तानी में फाइनल जीतकर पाकिस्तान चैंपियन बना था। फाइनल में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट से धोया था।

2010 में पॉल कॉलिंगवुड की कप्तानी वाली इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप की अपनी पहली ट्रॉफी उठाई थी। वेस्टइंडीज में आयोजित फाइनल मुकाबले में अंग्रेजों ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था।

ये भी पढ़ें | भारत ने साउथ अफ्रीका के जबड़े से छीना मैच, 17 साल बाद उठाई T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी

टी20 वर्ल्ड कप का चौथा संस्करण साल 2012 में श्रीलंका ने होस्ट किया था। तब श्रीलंका को उसी के घर में पराजित कर डेरेन सैमी की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने पहला खिताब अपने नाम किया था।

2014 में भारत ने दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन लसिथ मलिंगा की अगुवाई में श्रीलंका ने फाइनल में बाजी मारी और ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

2016 का टी20 वर्ल्ड कप भारत की मेजबानी में हुआ था। ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल जीतकर वेस्टइंडीज ने दोबारा इतिहास रचा था। डेरेन सैमी की कप्तानी में वेस्टइंडीज दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनी थी।

2021 में सातवां सीजन जीतने की बारी ऑस्ट्रेलिया की थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच जीतकर कंगारू टीम 14 साल बाद टी20 चैंपियन बनीं थी। ऑस्ट्रेलिया ने एरॉन फिंच की कप्तानी में इतिहास रचा था।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 का सीजन ने इंग्लैंड ने अपने नाम किया था। जोस बटलर की कप्तानी में पाकिस्तान को मात देकर इंग्लैंड दूसरी बार चैंपियन बना था।

रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 का टी20 वर्ल्ड कप टीम इंडिया ने जीता। साउथ अफ्रीका को 7 रन से मात देकर भारत ने 17 साल बाद दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें