Search
Close this search box.

IND vs CAN: महारिकॉर्ड के करीब रोहित शर्मा, 6 छक्के जड़ते ही रच देंगे इतिहास

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

Rohit Sharma Record T20 World Cup: टीम इंडिया लीग स्टेज का अपना आखिरी और चौथा मुकाबला कनाडा के विरुद्ध फ्लोरिडा में 15 जून को रात आठ बजे से खेलेगी। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने के बेहद करीब हैं। इस खास रिकॉर्ड को पूरा करने के लिए रोहित को छह छक्के की दरकार है।

टी20I में इतिहास रचने से 6 छक्के दूर रोहित शर्मा

रोहित शर्मा के नाम टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 154 मैचों में 4042 रन दर्ज हैं। इस दौरान रोहित 194 छक्के लगा चुके हैं। ऐसे में सिक्स सिक्स जड़ते ही रोहित टी20आई के इतिहास में 200 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। T20I में सर्वाधिक छक्के लगाने दूसरे बल्लेबाज न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल हैं। गप्टिल ने 122 मैचों में 173 बार गेंद को बाउंड्री पार लगाया है।

इंग्लैंड के जोस बटलर ने अपने टी20आई जीवन के 119 मैचों में 130 छक्के लगाए हैं। ग्लेन मैक्सवेल और पॉल स्टर्लिंग 128 छक्कों के साथ सबसे अधिक छक्के लगाने वाले चौथे संयुक्त खिलाड़ी हैं। इसके बाद एरॉन फिंच और सूर्यकुमार यादव ने 125-125 सिक्स लगाए लगाए हैं।

T20I में सबसे ज्यादा लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

रोहित शर्मा- 194 छक्के

मार्टिन गप्टिल- 173 छक्के

जोस बटलर- 130 छक्के

ग्लेन मैक्सवेल-128 छक्के

पॉल स्टर्लिंग- 128 छक्के

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें