Search
Close this search box.

इतिहास रचने के करीब रोहित शर्मा, 5 छक्के जड़ते ही एक साथ नाम करेंगे 2 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

टीम इंडिया सुपर आठ राउंड का अपना आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 जून को सेंट लुसिया में खेलेगी। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की निगाहें एक नहीं बल्कि दो वर्ल्ड रिकॉर्ड पर होगी। दोनों रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए रोहित को पांच छक्कों की जरूरत है।

200 छक्कों के नजदीक रोहित हिटमैन

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 156 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 195 छक्के जड़ दिए हैं। 200 छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से रोहित केवल पांच सिक्स दूर हैं। पांच छक्के लगाते ही रोहित हिटमैन टी20I के इतिहास में 200 छक्के पूरे करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। इस मामले में रोहित के बाद न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने 173 छक्के लगाए हैं। 137 छक्कों के साथ इंग्लैंड के जोस बटलर सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं।

रोहित शर्मा- 195

मार्टिन गप्टिल- 173

जोस बटलर- 137

ग्लेन मैक्सवेल- 133

निकोलस पूरन- 132

ये भी पढ़ें | T20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर मेजबान वेस्टइंडीज, ग्रुप-2 से सा. अफ्रीका और इंग्लैंड ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

100 छक्के लगाने वाले कप्तान

पांच छक्के लगाने पर रोहित शर्मा टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 200 छक्के तो पूरे करेंगे ही साथ में 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले कप्तान भी बन जाएंगे। कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा ने 59 पारियों में 95 छक्के लगाए हैं। इंग्लैंड के कप्तान इयॉन मॉर्गन ने 86 छक्के बतौर कप्तान लगाए हैं। इसके बाद 82 सिक्स लगाने वाले कप्तान एरॉन फिंच का नंबर आता है।

रोहित शर्मा- 95 छक्के

इयॉन मॉर्गन- 86 छक्के

एरॉन फिंच- 82 छक्के

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें