Search
Close this search box.

T20I में शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट, अभिषेक शर्मा 10वें खिलाड़ी

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

T20I Hundred for India: टीम इंडिया ने जिम्बॉब्वे से हिसाब चुकता करते हुए दूसरा टी20 मैच 100 रनों से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। बता दें कि पहले टी20 में जिम्बॉब्वे ने भारत को 13 रन से हराया था।

दूसरे मैच की बात करे तो भारत ने पहले बैटिंग करते हुए दो विकेट पर 234 रनों का स्कोर बनाया था। जवाब में जिम्बॉब्वे 134 के स्कोर पर ऑलआउट हो गया। अपना दूसरा टी20 खेल रहे अभिषेक शर्मा ने 47 गेंदों मे 100 रनों की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के लगाए। उनको प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया।

T20 अंतर्राष्ट्रीय में शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी

100 रनों की शतकीय पारी के साथ ही अभिषेक शर्मा टी20I में शतक लगाने वाले भारत के दसवें खिलाड़ी बन गए हैं। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा शतक रोहित शर्मा ने लगाए हैं। रोहित ने 151 पारियों में 4231 रनों के दौरान 5 सेंचुरी लगाई। हिटमैन के बाद सूर्यकुमार यादव का नंबर आता है। 68 अंतर्राष्ट्रीय खेल चुके सूर्या के खाते में 2340 रनों के अलावा चार शतक है।

72 मैच में दो शतक लगाने वाले केएल राहुल सर्वाधिक शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की फेहरिस्त में तीसरे पायदान पर आते हैं। राहुल ने 2265 रन बनाए हैं। विराट कोहली को अपने पहले और एकमात्र T20I शतक के लिए 104 मैचों का इंतजार करना पड़ा था। कोहली ने साल 2022 में अफगानिस्तान के विरुद्ध 122 रनों का नाबाद शतक लगाया था।

बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना भी भारत के लिए शतक लगा चुके हैं। 78 मैचों में 1605 रन बनाने वाले रैना के नाम एक शतक दर्ज है। दीपक हूडा और ऋतुराज गायकवाड़ का नाम भी शतकवीरों की लिस्ट में दर्ज है। दोनों धुरंधरों ने 21 मैचों में एक-एक शतक अपने नाम किया।

टीम इंडिया की तरफ से टी20 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल भी मौजूद हैं। जायसवाल ने नेपाल के खिलाफ 100 और शुभमन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 126 रनों का नाबाद शतक लगाया था।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें