Search
Close this search box.

IPL के इतिहास में सबसे पारी खेलने वाले 10 भारतीय खिलाड़ी, देखें विराट कोहली का स्थान

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
IPL me sabse badi pari khelne wale Bhartiya khiladi
IPL के इतिहास में सबसे पारी खेलने वाले 10 भारतीय खिलाड़ी, देखें विराट कोहली का स्थान

IPL में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर दर्ज है। गेल ने 175 रनों की नाबाद पारी खेल कर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। दूसरी सबसे बड़ी पारी ब्रेंडन मैकुलम और तीसरी सबसे बड़ी पारी एबी डिविलियर्स ने खेली है। लेकिन आज हम बात करेंगे उन भारतीय बल्लेबाजों की जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में 10 सबसे बड़ी पारी खेली है।

IPL में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 10 भारतीय

IPL में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 10वें भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली हैं। कोहली ने 2016 में पंजाब किंग्स के विरुद्ध 50 गेंदों में 113 रन बनाए थे। सूची में 9वां स्थान मनीष पांडे का है जिनके बल्ले से 73 गेंदों में 114 रनों की नाबाद पारी आई थी। आठवें पायदान पर ऋद्धिमान साहा मौजूद हैं। साहा ने केकेआर के खिलाफ साल 2014 में 115 रनों की नॉट आउट इनिंग खेली थी।

राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान संजू सैमसन ने इस सीजन में पंजाब किंग्स के खिलाफ 63 गेंदों में 119 रन बनाए थे। 119 रनों की ये पारी आईपीएल का सातवां सबसे बड़ा हाई स्कोर साबित हुआ। साल 2011 में डेकन चारजर्स के विरुद्ध 56 गेंदों में 119 रनों की पारी खेलने वाले वीरेंद्र सहवाग छठवें नंबर पर हैं। जबकि चेन्नई के खिलाफ 2011 में पॉल वेलथेटी ने 120 रनों की नाबाद पारी खेल लिस्ट में पांचवां स्थान हासिल किया है।

आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का कमाल वीरेंद्र सहवाग दो बार कर चुके हैं। 122 रनों के साथ सहवाग ने आईपीएल की चौथी सबसे बड़ी पारी खेली थी। नंबर 3 पर मुरली विजय का नाम है। जिन्होंने 2010 में राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध 127 रन बनाए थे।

आईपीएल का दूसरा सबसे बड़ा हाई स्कोर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत के नाम है। पंत ने 2018 के सीजन में सनराइजर्स के विरुद्ध 63 बॉल में 128 रनों की नाबाद पारी खेली थी। पंजाब किंग्स के कप्तान लोकेश राहुल वो भारतीय हैं जिन्होंने IPL में सबसे बड़ी पारी खेली है। राहुल ने पिछले साल आरसीबी के खिलाफ 69 गेंदों में 132 रनों की पारी खेल IPL का हाई स्कोर बनाया था।

होम

INDvBAN

फॉलो करें

फॉलो करें