Search
Close this search box.

IPL 2021: मिल गया दिल्ली कैपिटल्स को नया कप्तान, श्रेयस अय्यर की जगह ऋषभ पंत करेंगे दिल्ली की कप्तानी

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
IPL 2021 Rishabh Pant Delhi Capitals ke naye  captain
IPL 2021: ऋषभ पंत बने दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान

IPL 2021 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान चुन लिया गया है। दिल्ली की कप्तानी अब ऋषभ पंत के हाथों में होगी। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के मौजूदा कप्तान श्रेयस अय्यर को कंधे की चोट के कारण आने वाले कुछ महीनों तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ेगा। वे इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में फील्डिंग के दौरान अपना बायां कंधा चोटिल कर बैठे थे।

जिसके बाद वे शेष दोनों मैचों से भी बाहर हो गए। स्कैन के बाद पता चला कि श्रेयस अय्यर की काफी चोट गंभीर है जिसके चलते वे IPL के 14वें संस्करण में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

IPL 2021 के लिए ऋषभ पंत को चुना गया कप्तान

श्रेयस अय्यर के बाहर होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत को सौंपी गई गई। टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर अनुभव को दरकिनार करते हुए युवाओं पर भरोसा दिखाया है। इसी का नतीजा है कि टीम में स्टीव स्मिथ, रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्य राहणे जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के बावजूद पंत जैसे युवा को दिल्ली कैपिटल्स की कमान सौंपी गई है।

पहली बार फाइनल खेला था दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल 14 से बाहर होने वाले श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स को नई ऊंचाइयों पर ले जा चुके हैं। पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार ने उनके चैंपियन बनने के सपने को चूर कर दिया था।

होम

INDvBAN

फॉलो करें

फॉलो करें