Search
Close this search box.

IND vs SL 1st ODI: वर्ल्ड रिकॉर्ड की दहलीज पर रोहित शर्मा, पहले ही वनडे में इतिहास रचने को तैयार

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में श्रीलंका का 3-0 से सफाया किया। अब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में वनडे की बारी है। भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) ने बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 2 अगस्त शुक्रवार को कोलंबो की मेजबानी में खेला जाएगा। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने के बहुत पास हैं।

रोहित शर्मा के निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा जब पहला वनडे खेलने कोलंबो के मैदान पर उतरेंगे तब उनकी नजरें छक्कों के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर होगी। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित ने बतौर कप्तान 123 मैचों में 231 छक्के लगाए हैं। तीनों फॉर्मेट मिलाकर हिटमैन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे नंबर के कप्तान हैं।

पहले नंबर पर इंग्लैंड के इयान मॉर्गन हैं। मॉर्गन ने कप्तान के तौर पर 198 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 233 छक्के लगाए हैं। अब श्रीलंका के विरुद्ध पहले वनडे में अगर रोहित तीन छक्के लगा देते हैं, तो वे मॉर्गन को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय छक्के लगाने वाले नंबर 1 कप्तान बन जाएंगे।

सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय छक्के लगाने वाले टॉप-5 कप्तान

कप्तान के तौर पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 233 छक्के इयान मॉर्गन ने लगाए हैं। 231 सिक्स जड़ने वाले रोहित शर्मा दूसरे पायदान पर हैं। नंबर 3 पर एमएस धोनी विराजमान हैं, जिनके बल्ले से 211 छक्के निकले। 171 छक्के लगाने वाले रिकी पोंटिंग चौथे और 170 छक्के लगाने वाले ब्रेंडन मैकुलम पांचवें नंबर पर हैं।

इयान मॉर्गन- 233 छक्के, 198 मैच

रोहित शर्मा- 231 छक्के, 123 मैच

एमएस धोनी- 211 छक्के, 332 मैच

रिकी पोंटिंग-171 छक्के, 324 मैच

ब्रेंडन मैकुलम- 170 छक्के, 121 मैच

होम

INDvBAN

फॉलो करें

फॉलो करें