HomeIndia vs New ZealandIND vs NZ: पहले टेस्ट में 5 बड़े रिकॉर्ड दांव पर, इतिहास...

IND vs NZ: पहले टेस्ट में 5 बड़े रिकॉर्ड दांव पर, इतिहास रचने की दहलीज पर कोहली-अश्विन

IND vs NZ 1st Test Stats Preview: भारत और न्यूजीलैंड पहले टेस्ट में विराट कोहली और आर अश्विन की नजर इतिहास रचने पर है।

IND vs NZ 1st Test: भारत और न्यजीलैंड के बीच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच 16 अक्टूबर से खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों की नजरें पांच बड़े रिकॉर्ड पर होगी। आइए जानते हैं उन खास रिकॉर्ड्स के बारे में जो भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट के दौरान बन सकते हैं।

IND vs NZ पहले टेस्ट में बन सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड

आर अश्विन की नजर नंबर वन पर

- Advertisement -

टीम इंडिया के ऑफ स्पिन गेंदबाज आर अश्विन इतिहास रचने से तीन विकेट दूर हैं। अश्विन ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 37 मैचों की 71 पारियों में 185 विकेट लिए हैं। वे लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियॉन हैं, जिन्होंने 43 टेस्ट की 78 पारियों में 187 विकेट लिए हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन विकेट लेते ही अश्विन WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले नंबर 1 गेंदबाज बन जाएंगे।

इतिहास रचने से 53 रन दूर विराट कोहली

विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में 9000 रनों का ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने से महज 53 रन दूर हैं। कोहली ने 115 टेस्ट की 195 पारियों में 8947 रन बना लिए हैं। 53 रन बनाते ही किंग कोहली 9000 हजार रन बनाने वाले चौथे भारतीय बन जाएंगे। टेस्ट में ज्यादा रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड 15921 रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम पर है।

रोहित शर्मा की नजर सहवाग के रिकॉर्ड पर

भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के वीरेंद्र सहवाग ने लगाए हैं। सहवाग ने 103 टेस्ट की 178 पारियों में 90 छक्के जड़े हैं। उनके ठीक नीचे रोहित शर्मा 87 छक्कों के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। ऐसे में चार छक्के उड़ाते ही सहवाग को पछाड़ रोहित टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले नंबर वन बल्लेबाज बन जाएंगे।

शेन वॉर्न को पीछे छोड़ सकते हैं अश्विन

आर अश्विन और शेन वॉर्न दोनों दिग्गजों गेंदबाजों के खाते में 37 बार एक पारी में फाइव विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। ऐसे में अगर अश्विन न्यूजीलैंड के विरुद्ध बेंगलुरू टेस्ट की एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेते हैं, तो वे शेन वॉर्न को पीछे छोड़ देंगे। 67 बार एक पारी में पांच विकेट लेने वाले श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन पहले पायदान पर हैं।

यशस्वी जायसवाल के पास नंबर 1 बनने का मौका

टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इस साल 8 टेस्ट की 15 पारियों में 929 रन बना लिए हैं। साल 2024 में 1000 रन पूरे करने के लिए उनको 71 रन चाहिए। 71 रन बनाते ही जायसवाल 2024 में एक हजार टेस्ट रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर