Search
Close this search box.

अभिषेक शर्मा ने जड़ा T20I शतक, लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, तोड़ा रोहित-रैना का रिकॉर्ड

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

Abhishek Sharma T20I Hundred: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में शतक जड़ दिया। जिम्बॉब्वे के विरुद्ध हरारे के मैदान पर अभिषेक ने शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के लिए उन्होंने 46 गेंदे खेली। उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के लगाए। शतक पूरा करते ही अभिषेक शर्मा को वेलिंग्टन मसाकाट्जा ने डिऑन मेयर्स के हाथों चलता किया।

भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 234 रन पर पारी खत्म की। अपना दूसरा टी20 अंतर्राष्ट्रीय खेल रहे अभिषेक शर्मा ने शतक जड़ रिकॉर्ड की बारिश कर दी है। उन्होंने रोहित शर्मा का छक्कों बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

शतक जड़ अभिषेक शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

अभिषेक शर्मा टी20I में शतक लगाने वाले दसवें भारतीय बन गए हैं। भारत की तरफ से शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हूडा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सुरेश रैना और शुभमन गिल शामिल हैं।

ये भी पढ़ें | IND vs ZIM 2nd T20I: अभिषेक शर्मा का दमदार शतक, ZIM के सामने विशालकाय लक्ष्य, गायकवाड़ ने जड़े 77

अभिषेक सबसे कम दो पारियों में टी20आई शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। इसके पहले दीपक हूडा ने तीन पारियों में शतक लगाया था।

भारत की तरफ से अभिषेक जिम्बॉब्वे के खिलाफ टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सुरेश रैना का 2010 में 72 नाबाद रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

साल 2024 में अभिषेक शर्मा ने टी20 के सभी फॉर्मेट मिलाकर 50 छक्के पूरे कर लिए हैं। रोहित शर्मा के 46 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ वे इस मामले में नंबर 1 बन गए हैं।

अभिषेक शर्मा (46 गेंद) भारत की तरफ से सबसे तेज T20I शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। भारत की तरफ से 35 गेंदों में सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर है।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें