Search
Close this search box.

IND vs SL: रिंकू-सूर्या ने गेंद से पलटा पासा, तीसरा T20 टाई, भारत जीता सुपर ओवर, 3-0 से सीरीज पर कब्जा

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से जीत ली है। पल्लेकेले में खेला गया तीसरा मुकाबला टाई हो गया। भारत ने सुपर ओवर जीतकर मैच भी जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 137 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन बनाए और मुकाबला टाई हो गया। सुपर ओवर में श्रीलंका (2/2) ने 3 रन का लक्ष्य रखा। जिसे भारत (4/0) ने पहली ही गेंद में चौके से साथ पूरा कर लिया।

मेंडिस-परेरा की पारी बेकार

श्रीलंका की तरफ से दो अर्धशतकीय साझेदारी ने 138 रन लक्ष्य आसान बना दिया था। कुसल मेंडिस ने पहले पाथुम निशांका के साथ 58 और फिर कुसल परेरा के साथ दूसरे विकेट के लिए 52 रन जोड़े। श्रीलंका की तरफ से पहला विकेट पाथुम निशांका के रूप में गिरा। रवि बिश्नोई के हाथों आउट होने के पहले निशांका ने 26 रन बनाए। इसके बाद 41 बॉल में 43 रन बनाने के बाद कुसल मेंडिस ने अपना विकेट खो दिया।

110/2 के स्कोर पर श्रीलंका की जीत सुनिश्चित नजर आ रही थी। रिंकू सिंह ने कमाल का 19वां डाला जिसमें उन्होंने कुसल परेरा समेत दो विकेट लिए। परेरा 46 रन बनाकर आउट हुए। 20वें ओवर में श्रीलंका को 6 रन की जरूरत थी। कप्तान सूर्यकुमार ने 20वें ओवर में 5 रन खर्च कर 2 विकेट लिए और मैच टाई हो गया। टीम इंडिया के लिए रवि बिश्नोई, वॉशिंग्टन सुंदर, रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव ने दो-दो विकेट लिए।

गिल-पराग ने संभाली भारत पारी

टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने आई टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर बुरी तरह से लड़खड़ा गया। 48 के स्कोर पर भारत की आधी टीम वापस डग-आउट जा चुकी थी। यशस्वी जायसवाल ने 10 रन बनाए। संजू सैमसन बैक-टू-बैक दो मैच में शून्य पर आउट हुए। रिकू सिंह 1, कप्तान सूर्यकुमार यादव 8 और शिवम दुबे 13 रन बनाकर चल दिए।

इसके बाद उपकप्तान शुभमन गिल और नंबर 7 पर बल्लेबाजी के लिए आए रिंकू सिंह ने पारी को संभाला। दोनों ने छठवें विकेट के लिए 40 बॉल में 54 रन जोड़े। वानिंदु हसरंगा ने शुभमन गिल को विकेट झटक इस साझेदारी को तोड़ा। गिल ने तीन चौके की मदद से 37 गेंद में 39 रन की इनिंग खेली। पराग ने 26 रन का योगदान दिया।

वॉशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई के बीच एक और महत्वपूर्ण साझेदारी देखने को मिली। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी निभाई। सुंदर ने 25 और बिश्नोई ने नाबाद 8 रन बनाए।

श्रीलंका की तरफ से महीश तीक्ष्णा ने चार ओवर में 28 रन के बदले तीन विकेट अपनी झोली में डाले। दो विकेट वानिंदु हसरंगा ने लिया। एक-एक विकेट चामिंदु विक्रमासिंघे, असिथा फर्नांडो और रमेश मेंडिस ने लिया।

होम

INDvBAN

फॉलो करें

फॉलो करें