Search
Close this search box.

IND vs SL: आज क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा भारत, सूर्यकुमार की कप्तानी में इतिहास रचने का मौका

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

भारत और श्रीलंका के बीच आखिरी और तीसरा टी20 मैच आज यानि 30 जुलाई को पल्लेकेले में भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया की निगाहें 3-0 से क्लीन स्वीप करने पर होगी। उधर मेजबान श्रीलंका के पास आज खोने के लिए कुछ भी नहीं है। वे सीरीज पहले गंवा चुके हैं। उनका पूरा जोर 3-0 की हार टालने पर होगा।

भारत के पास 3-0 से क्लीन स्वीप का मौका

तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम 2-0 की अजेय बढ़त के साथ सीरीज पर पहले ही कब्जा जमा चुकी है। मेहमानों ने पहला मुकाबला 43 रन से जीता था। उसके बाद बारिश से प्रभावित दूसरे मैच में भारत ने 8 ओवर में 78 रनों के लक्ष्य को 9 गेंद शेष रहते हासिल कर श्रीलंका को दूसरी हार थमाई। आज का मैच जीतने पर टीम इंडिया मेजबान टीम का 3-0 से सफाया कर देगी।

सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास रचने का मौका

आज सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत के पास श्रीलंका को उसी के घर में 3-0 से क्लीन स्वीप करने का मौका है। श्रीलंका की सरजमीं पर टीम इंडिया ने अब तक पांच टी20 सीरीज खेली है। लेकिन भारत तीन या उससे ज्यादा मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज में श्रीलंका को श्रीलंका में कभी क्लीन स्वीप नहीं कर पाया है। ऐसे में आज तीसरा टी20I जीतकर सूर्यकुमार के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा।

इतिहास उठाकर देखें तो 2009, 2012 और 2017 के श्रीलंका दौरे पर भारत ने एकमात्र टी20 खेला था। तीनों मौकों पर भारतीय ने जीत हासिल की। 2021 में आयोजित तीन मैचों की टी20 सीरीज में श्रीलंका ने भारत को 2-1 से हराया था।

मैचसालटीममेजबाननतीजा
32024भारत vs श्रीलंकाश्रीलंकाभारत 2-0 से आगे
32021भारत vs श्रीलंकाश्रीलंकाश्रीलंका 1-0 से जीता
12017भारत vs श्रीलंकाश्रीलंकाभारत 1-0 से जीता
12012भारत vs श्रीलंकाश्रीलंकाभारत 1-0 से जीता
12009भारत vs श्रीलंकाश्रीलंकाभारत 1-0 से जीता

होम

INDvBAN

फॉलो करें

फॉलो करें