HomeIndia vs Sri LankaIND vs SL 1st ODI: रोहित शर्मा ने नाम किया नया वर्ल्ड...

IND vs SL 1st ODI: रोहित शर्मा ने नाम किया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान

भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 230 रन का स्कोर बनाया। 231 रनों का टारगेट चेज करते हुए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को दमदार शुरुआत दी। इस दौरान रोहित ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

- Advertisement -

रोहित ने पारी के तीसरे छक्के के साथ फिफ्टी पूरी की। इस छक्के के साथ ही उनके नाम एक विश्व कीर्तिमान भी जुड़ गया। अब रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले नंबर वन कप्तान बन गए हैं। कप्तान के तौर पर हिटमैन के खाते में 124 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 234 सिक्स हो गए हैं। इसके अलावा उन्होंने कप्तान के तौर पर 11 शतक और 31 अर्धशतक की मदद से 5000 से ज्यादा रन भी अपने नाम किए।

इंग्लैंड के लिए बतौर कप्तान 198 मैच में 233 छक्के लगाने वाले इयान मॉर्गन को रोहित ने पीछे छोड़ दिया है। मॉर्गन दूसरे पायदान पर फिसल गए हैं। लिस्ट में तीसरे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिनके बल्ले से 332 मैचों में 211 छक्के आए थे। 171 छक्कों के साथ ऑस्ट्रेलियाई कैप्टन रिकी पोंटिंग चौथे नंबर पर नजर आ रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पांचवें खिलाड़ी न्यूजीलैंड टीम के ब्रेंडन मैकुलम हैं।

बतौर कप्तान रोहित शर्मा के छक्कों का ब्योरा

पहले वनडे में रोहित 47 गेंदों में 58 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। इसी के साथ कप्तान के तौर पर रोहित ने 124 मैचों की 134 अंतर्राष्ट्रीय पारी में 234 छक्के लगा दिए हैं। 62 टी20I मैचों में हिटमैन ने 105 सिक्स जड़े हैं। 16 टेस्ट मैचों की 27 इनिंग में उनके बल्ले से 21 छक्के देखने को मिले। कप्तान के तौर पर रोहित का ये 46वां वनडे है, जिसमें उन्होंने 108 छक्के उड़ाए।

- Advertisement -

कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय छक्के

रोहित शर्मा- 234 छक्के

इयान मॉर्गन- 233 छक्के

- Advertisement -

एमएस धोनी- 211 छक्के

रिकी पोंटिंग- 171 छक्के

ब्रेंडन मैकुलम- 170 छक्के

Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर