HomeIndia vs New ZealandIND vs NZ DAY 4: भारत 462/10, सरफराज का शतक, पंत 99...

IND vs NZ DAY 4: भारत 462/10, सरफराज का शतक, पंत 99 पर आउट, NZ को 107 रन का लक्ष्य

IND vs NZ 1st Test: पांचवें दिन न्यूजीलैंड को मैच जीतने के लिए 107 रनों की जरूरत है। उनके साथ में सभी 10 विकेट हैं।

बेंगलुरू में खेले जा रहे भारत बनाम न्यूजीलैंड (India vs New Zealand 1st Test) पहले टेस्ट का चौथा दिन बारिश के कारण जल्दी खत्म करना पड़ा। 107 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने चार ही गेंद खेली थी कि खराब रोशनी की शिकायत के बाद मैच रोक दिया गया। इसके बड़ा बारिश ने भी धावा बोल दिया और अम्पायर्स ने खेल समाप्ति की घोषणा कर दी। कप्तान टॉम लेथम और डेवोन कॉनवे बिना रन बनाए क्रीज पर पर मौजूद हैं।

- Advertisement -

न्यूजीलैंड को 107 रन का लक्ष्य

भारतीय टीम दूसरी पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और 106 रनों की कुल बढ़त अपने नाम की। यानि न्यूजीलैंड को पहला टेस्ट जीतने के लिए 107 रनों का लक्ष्य मिला है। उनके पास में सभी 10 विकेट सुरक्षित हैं। बता दें कि टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनने के बाद टीम इंडिया ने पहली पारी में 46 रन बनाए थे। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 402 रन बना कर 356 रन की बढ़त हासिल की थी।

दूसरी पारी में भारत ने बनाए 462

सरफराज खान के पहले टेस्ट शतक की मदद से भारत ने दूसरी पारी में 462 रन बनाए। सरफराज ने 195 गेंदों में 150 रनों की पारी खेली। उन्होंने 18 चौके और 3 छक्के लगाए। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सातवां टेस्ट शतक लगाने से महज एक रन से चूक गए। 99 के निजी स्कोर पर उनको विलियम ओरौर्के ने बोल्ड कर दिया। 105 गेंदों का सामना करने के बाद 99 रन बनाकर पंत को वापस जाना पड़ा। उनके बल्ले से 9 चौके और 5 छक्के निकले। सरफराज खान और ऋषभ पंत ने चौथे विकेट के लिए 177 रन जोड़े। दोनों खिलाड़ियों के आउट होते ही भारतीय पारी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई।

याद दिला दें कि तीसरे दिन की आखिरी गेंद पर विराट कोहली 70 रन बनाकर आउट हुए थे। जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने 52 रनों का अर्धशतक लगाया था। वहीं यशस्वी जायसवाल ने 35 बनाए थे। इसके अलावा आर अश्विन ने 15 और केएल राहुल ने 12 रन का योगदान दिया।

- Advertisement -

इंग्लैंड की ओर से विलियम ओरौर्के ने 21 ओवर में 92 रन देकर तीन विकेट लिए। मैट हेनरी के खाते में भी तीन सफलताएं आई। उन्होंने 24.3 ओवर में 103 रन खर्च कर 3 सफलताएं निकाली। स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल ने दो विकेट अपने नाम किए। टिम साउदी और ग्लेन फिलिप्स को एक-एक विकेट हाथ लगा।

न्यूजीलैंड की दूसरी पारी की बात करे तो रचिन रविंद्र की 134 रनों की शतकीय पारी की बदौलत कीवी टीम ने 402 रनों का स्कोर बनाया था। रचिन के अलावा डेवोन कॉनवे ने 91 रन बनाए। टिम साउदी ने 65 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल न्यूजीलैंड को 400 का स्कोर पार करने में मदद की थी। भारत की तरफ से कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने 3-3 विकेट झटके थे।

Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर