Search
Close this search box.

Womens T20 World Cup 2024: ICC ने जारी किया नया शेड्यूल, दुबई में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
womens t20 world cup 2024 revised schedule

Womens T20 World Cup Revised Schedule 2024: ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले ये टूर्नामेंट बांग्लादेश में खेला जाना था जिसे अब यूएई में शिफ्ट कर दिया गया है। सभी 23 मुकाबले दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे। ग्रुप ए में भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका को जगह मिली है। वहीं ग्रुप बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज को रखा गया है।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के नौवें सीजन की शुरुआत 3 अक्टूबर को बांग्लादेश और स्कॉटलैंड शारजाह में करेंगे। टीम इंडिया 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में अपना पहला मुकाबला खेलेगी। 6 अक्टूबर को दोपहर साढ़े तीन बजे से दुबई में भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला खेला जाएगा। भारत अपना तीसरा मैच 9 अक्टूबर को श्रीलंका और चौथा मैच 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलेगा।

पहला सेमीफाइनल 17 अक्टूबर को दुबई तो वहीं दूसरा सेमीफाइनल 18 अक्टूबर को शारजाह में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को दुबई की मेजबानी में होगा। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का रिवाईज़्ड शेड्यूल इस प्रकार है-

मैचटीमतारीखसमयजगह
मैच -1बांग्लादेश vs स्कॉटलैंड3 अक्टूबर3:30 PMशारजाह
मैच -2पाकिस्तान vs श्रीलंका3 अक्टूबर7:30 PMशारजाह
मैच -3साउथ अफ्रीका vs वेस्टइंडीज4 अक्टूबर3:30 PMदुबई
मैच -4भारत vs न्यूजीलैंड4 अक्टूबर7:30 PMदुबई
मैच -5बांग्लादेश vs इंग्लैंड5 अक्टूबर3:30 PMशारजाह
मैच -6ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका5 अक्टूबर7:30 PMशारजाह
मैच -7भारत vs पाकिस्तान6 अक्टूबर3:30 PMदुबई
मैच -8वेस्टइंडीज vs स्कॉटलैंड6 अक्टूबर7:30 PMदुबई
मैच -9इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका7 अक्टूबर7:30 PMशारजाह
मैच -10ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड8 अक्टूबर7:30 PMशारजाह
मैच -11साउथ अफ्रीका vs स्कॉटलैंड9 अक्टूबर3:30 PMदुबई
मैच -12भारत vs श्रीलंका9 अक्टूबर7:30 PMदुबई
मैच -13बांग्लादेश vs वेस्टइंडीज10 अक्टूबर7:30 PMशारजाह
मैच -14ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान11 अक्टूबर7:30 PMदुबई
मैच -15न्यूजीलैंड vs श्रीलंका12 अक्टूबर3:30 PMशारजाह
मैच -16बांग्लादेश vs साउथ अफ्रीका12 अक्टूबर7:30 PMदुबई
मैच -17इंग्लैंड vs स्कॉटलैंड13 अक्टूबर3:30 PMशारजाह
मैच -18भारत vs ऑस्ट्रेलिया13 अक्टूबर7:30 PMशारजाह
मैच -19पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड14 अक्टूबर7:30 PMदुबई
मैच -20इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज15 अक्टूबर7:30 PMदुबई
सेमीफाइनल-1टीम ए1 vs टीम बी217 अक्टूबर7:30 PMदुबई
सेमीफाइनल-2टीम बी1 vs टीम ए218 अक्टूबर7:30 PMशारजाह
फाइनलSF-1 विजेता vs SF-2 विजेता20 अक्टूबर7:30 PMदुबई

होम

INDvBAN

फॉलो करें

फॉलो करें