T20 Womens Asia Cup 2024 Schedule: महिला टी20 एशिया कप 2024 का पूरा शेड्यूल सामने आ आया है। विमेंस एशिया कप का ये नौवां सीजन होगा जो कि श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा। बता दें कि टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। आठों टीमों के बीच फाइनल समेत कुल मिलाकर 15 मैच खेले जाएंगे।
8 टीमों का चार-चार के दो ग्रुप में बटवारा
2024 के टी20 महिला एशिया कप में हिस्सा ले रही आठ टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में विभाजित किया गया है। ग्रुप-ए भारत, पाकिस्तान, नेपाल और यूएई की टीमों से सजा है। शामिल हैं। वहीं बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया और थाईलैंड को ग्रुप-बी में रखा गया है। अपने ग्रुप में सभी टीमें तीन-तीन मैच खेलेंगी। हर एक ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी।
ग्रुप-ए | ग्रुप-बी |
---|---|
भारत | बांग्लादेश |
पाकिस्तान | श्रीलंका |
नेपाल | मलेशिया |
यूएई | थाईलैंड |
19 जुलाई से शुरू टी20 विमेंस एशिया कप 2024
2024 विमेंस एशिया कप की शुरुआत 19 जुलाई से हो रही है। पहला मुकाबला यूएई और नेपाल के बीच दोपहर दो बजे से शुरू होगा। इसी दिन यानि 19 जुलाई को शाम सात बजे से भारत और पाकिस्तान भी आमने-सामने होंगे। इसके बाद भारत अपना दूसरा मैच 21 जुलाई को यूएई के विरुद्ध खेलेगा। ग्रुप स्टेज में भारतीय महिला टीम तीसरा मैच नेपाल से 23 जुलाई को खेलेगी।
पहला और दूसरा सेमीफाइनल 26 जुलाई को खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 28 जुलाई को शाम सात बजे से आयोजित होगा। सभी मुकाबले रनगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला में खेले जाएंगे।
विमेंस एशिया कप T20 2024 का पूरा शेड्यूल
मैच | टीम | तारीख | समय | जगह |
---|---|---|---|---|
मैच-1 | यूएई vs नेपाल | 19 जुलाई | दोपहर 2:00 | दांबुला |
मैच-2 | भारत vs पाकिस्तान | 19 जुलाई | शाम 7:00 | दांबुला |
मैच-3 | मलेशिया vs थाईलैंड | 20 जुलाई | दोपहर 2:00 | दांबुला |
मैच-4 | श्रीलंका vs बांग्लादेश | 20 जुलाई | शाम 7:00 | दांबुला |
मैच-5 | भारत vs यूएई | 21 जुलाई | दोपहर 2:00 | दांबुला |
मैच-6 | पाकिस्तान vs नेपाल | 21 जुलाई | शाम 7:00 | दांबुला |
मैच-7 | श्रीलंका vs मलेशिया | 22 जुलाई | दोपहर 2:00 | दांबुला |
मैच-8 | बांग्लादेश vs थाईलैंड | 22 जुलाई | शाम 7:00 | दांबुला |
मैच-9 | पाकिस्तान vs यूएई | 23 जुलाई | दोपहर 2:00 | दांबुला |
मैच-10 | भारत vs नेपाल | 23 जुलाई | शाम 7:00 | दांबुला |
मैच-11 | बांग्लादेश vs मलेशिया | 24 जुलाई | दोपहर 2:00 | दांबुला |
मैच-12 | श्रीलंका vs थाईलैंड | 24 जुलाई | शाम 7:00 | दांबुला |
सेमीफाइनल-1 | टीम ए1 vs टीम बी2 | 26 जुलाई | दोपहर 2:00 | दांबुला |
सेमीफाइनल-2 | टीम बी1 vs टीम ए2 | 26 जुलाई | शाम 7:00 | दांबुला |
फाइनल | SF-1 विजेता vs SF-2 विजेता | 28 जुलाई | शाम 7:00 | दांबुला |