HomeIPL 2024IPL 2024 Points Table: थम गया राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ, पॉइंट्स...

IPL 2024 Points Table: थम गया राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ, पॉइंट्स टेबल में हुआ उलटफेर

IPL 2024 Points Table Updated: चार मैचों से चला आ रहा राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ थम गया। 24वें मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान के लगातार चार जीत के सिलसिले को तोड़ा। अंतिम गेंद तक चले रोमांचक मैच में गुजरात ने गुलाबी जर्सी वाली टीम को 3 विकेट से हराया। इस जीत के बाद आईपीएल 2024 के पॉइंट्स टेबल हुए बदलाव के बारे में जानते हैं।

राजस्थान रॉयल्स टॉप पर बरकरार

सीजन की पहली हार के बाद भी राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर बरकरार है। पांच मैचों में चार जीत और एक हार के बाद उनके 8 अंक हैं। राजस्थान के अलावा फिलहाल और कोई टीम 8 अंक तक पहुंच नहीं पाई है। राजस्थान की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हरा कर यहां तक पहुंची है।

- Advertisement -

पंजाब को पछाड़ नंबर 6 पर पहुंचा गुजरात

इस जीत से दो अंक हासिल करते हुए गुजरात टाइटंस नंबर 6 पर पहुंच गया है। 6 मैचों में तीन जीत और तीन हार के बाद गुजरात के छह अंक हो गए हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स को पीछे छोड़ दिया है। पंजाब पांच मैचों में चार पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर फिसल गया। दूसरे स्थान पर कोलकाता (6) और तीसरे स्थान पर लखनऊ (6) का कब्जा है। 6 पॉइंट्स के साथ चेन्नई सुपर किंग्स चौथे पायदान पर है।

24वें मैच के बाद आईपीएल 2024 का अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारपॉइंट्सNRR
1. राजस्थान रॉयल्स54180.871
2. कोलकाता नाइट राइडर्स43161.528
3. लखनऊ सुपर जायंट्स43160.775
4. चेन्नई सुपर किंग्स53260.666
5. सनराइजर्स हैदराबाद53260.344
6. गुजरात टाइटंस6336-0.637
7. पंजाब किंग्स5234-0.196
8. मुंबई इंडियंस4132-0.704
9. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु5142-0.843
10. दिल्ली कैपिटल्स5142-1.370
- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर