HomeIPL 2024IPL 2024, RCB vs KKR: आज के मैच में बन सकते हैं...

IPL 2024, RCB vs KKR: आज के मैच में बन सकते हैं 10 बड़े रिकॉर्ड, कोहली की नजर 2 महारिकॉर्ड पर

IPL 2024 RCB vs KKR: आईपीएल 2024 के 10वें मैच में आज (29 नवंबर) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगे। ये मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। बेंगलुरु vs कोलकाता मैच में 10 बड़े रिकॉर्ड बन सकते हैं। जिसमें से विराट कोहली की नजरें 2 बड़े रिकॉर्ड पर होगी।

RCB vs KKR मैच में बन सकते हैं 10 बड़े रिकॉर्ड

3 छक्के जड़ते ही आंद्रे रसल कोलकाता के लिए 200 छक्के लगाने पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। 106 मैचों में उनके नाम 197 छक्के हो गए हैं।

- Advertisement -

श्रेयस अय्यर को आईपीएल में 100 छक्के पूरे करने के लिए एक छक्का चाहिए। 102 मैचों में उन्होंने 99 छक्के लगा चुके हैं।

3 छक्के लगाते ही विराट कोहली (237) आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में एमएस धोनी (239) को पीछे छोड़ देंगे।

विराट कोहली ने कोलकाता के विरुद्ध 29 पारियों में 861 रन बना लिए हैं। 39 रन बनाते ही कोहली केकेआर के खिलाफ 900 रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे।

ये भी पढ़ें | IPL 2024 RCB vs KKR: हेड टू हेड रिकॉर्ड पर एक नजर, जानिए कौन किस पर भारी

आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने आईपीएल में 145 छक्के लगाए हैं। 150 छक्के पूरे करने के लिए उनको 5 छक्के और चाहिए।

आंद्रे रसल को आईपीएल में 100 विकेट पूरे करने के लिए 2 विकेट की जरुरत है। 113 आईपीएल में मैचों में रसल ने 98 विकेट लिए हैं।

सुनील नारायण टी20 क्रिकेट में 499 मैच खेल चुके हैं। आज वो 500वां टी20 खेलने उतरेंगे।

वेंकटेश अय्यर ने 37 मैचों में 963 रन बना लिए हैं। उनको एक 1000 रन पूरे करने के लिए 37 रन की जरुरत है।

7 छक्के लगाने पर दिनेश कार्तिक आईपीएल में 150 छक्कों का आंकड़ा छू लेंगे।

डुप्लेसिस आरसीबी की तरफ से 50 छक्के पूरे करने से एक छक्का दूर हैं। 32 मैचों में उनके नाम 49 छक्के हैं।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर