HomeIndia vs AfghanistanIND vs AFG: आज रोहित शर्मा की निगाहें वर्ल्ड रिकॉर्ड पर, ऐसा...

IND vs AFG: आज रोहित शर्मा की निगाहें वर्ल्ड रिकॉर्ड पर, ऐसा करते ही बन जाएंगे नंबर 1

IND vs AFG: आज रोहित शर्मा की निगाहें वर्ल्ड रिकॉर्ड पर, ऐसा करते ही बन जाएंगे नंबर 1
IND vs AFG: आज रोहित शर्मा की निगाहें वर्ल्ड रिकॉर्ड पर, ऐसा करते ही बन जाएंगे नंबर 1

Rohit Sharma IND vs AFG 1st T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की श्रृंखला आज से शुरू हो रही है। पहला मुकाबला मोहाली में शाम 7 बजे से शुरू होगा। गौरतलब हो कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बतौर कप्तान टी20 टीम में वापस लौट चुके हैं। वापसी करते ही हिटमैन के पास कई शानदार रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका रहने वाला है। एक वर्ल्ड रिकॉर्ड रोहित पहले टी20 में बना सकते हैं।

रोहित शर्मा की निगाहें वर्ल्ड रिकॉर्ड पर

रोहित शर्मा के टी20 अंतर्राष्ट्रीय करियर की बात करे तो उन्होंने 148 मैचों में 3853 रन बनाते हुए 182 छक्के लगाए हैं। वहीं बतौर कप्तान रोहित 51 टी20आई मुकाबलों में 1036 रन समेत 82 छक्के जड़ चुके हैं। ऐसे में अगर अफगानिस्तान के विरुद्ध पहले मैच में रोहित 5 छक्के लगाने में कामयाब रहते हैं, तो टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान बन जाएंगे।

- Advertisement -

ये भी पढ़ें | IND vs AFG: पहला टी20 से बाहर हुए विराट कोहली, जानिए क्या है पूरा मामला

फिलहाल इंग्लैंड के इयान मॉर्गन के नाम कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। मॉर्गन ने 72 टी20I मैचों में 86 छक्के लगाए हैं।

Rohit Sharma बन जाएंगे नंबर 1

बतौर कप्तान टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में नंबर 1 बनने से रोहित शर्मा 5 छक्के दूर हैं। रोहित ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। दोनों खिलाड़ियों ने 82-82 छक्के लगाए हैं। टी20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान-

खिलाड़ीमैचरनऔसतछक्के
इयान मॉर्गन72146927.7186
एरॉन फिंच76223632.4082
रोहित शर्मा51152732.4882
रमेश शतीशन38119738.6181
विराट कोहली50157047.5759
- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर