HomeIPL 2023MI vs KKR: रोहित शर्मा बाहर, सूर्यकुमार को मिली कप्तानी, अर्जुन तेंदुलकर...

MI vs KKR: रोहित शर्मा बाहर, सूर्यकुमार को मिली कप्तानी, अर्जुन तेंदुलकर का IPL डेब्यू, देखें प्लेइंग XI

MI vs KKR: रोहित शर्मा बाहर, सूर्यकुमार को मिली कप्तानी, अर्जुन तेंदुलकर का IPL डेब्यू, देखें प्लेइंग XI
MI vs KKR: रोहित शर्मा बाहर, सूर्यकुमार को मिली कप्तानी, अर्जुन तेंदुलकर का IPL डेब्यू, देखें प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2023 का बेहद महत्वपूर्ण मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाना है। शुरुआत के दोनों मैचों में पराजय झेलने के बाद मुंबई ने दिल्ली को हराकर 2 अंक अर्जित किए थे।

अब मुंबई की कोशिश कोलकाता के खिलाफ हार के सिलिसले को तोड़ने की होगी। बता दें कि MI की टीम KKR के विरुद्ध पिछले तीन मैच गंवा चुकी है। उधर कोलकाता की टीम मुंबई के खिलाफ लगातार चौथा मुकाबला जीतते हुए पॉइंट्स टेबल पर टॉप-2 में प्रवेश करना चाहेगी।

- Advertisement -

MI vs KKR: आज इतिहास रचने के करीब रोहित शर्मा, दांव पर 2 महारिकॉर्ड, डिविलियर्स को पछाड़ने का मौका

टॉस

रोहित शर्मा की जगह सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। पेट में दर्द होने के चलते वे आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। सूर्या ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया है।

प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

मुंबई इंडियंस

मुंबई के लिए आज अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं।

ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), टिम डेविड, नेहाल वधेरा, कैमरॉन ग्रीन, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, डुआन जेंसन, रिले मेरेडिथ, पीयूष चावला

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता की टीम में कोई बदलवा नहीं हुआ है।

रहमानउल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), एन जगदीशन, सुनील नारायण, नीतीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसल, रिंकू सिंह, शार्दूल ठाकुर, उमेश यादव, सुयश शर्मा, लोकी फर्ग्युसन, वरुण चक्रवर्ती

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर