HomeICC World Cup 2023IND vs BAN: छक्का जड़ कोहली ने जमाया शतक, भारत ने बांग्लादेश...

IND vs BAN: छक्का जड़ कोहली ने जमाया शतक, भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, शुभमन की फिफ्टी

IND vs BAN: छक्का जड़ कोहली ने जमाया शतक, भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, शुभमन की फिफ्टी
IND vs BAN: छक्का जड़ कोहली ने जमाया शतक, भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, शुभमन की फिफ्टी

IND vs BAN World Cup 2023: विराट कोहली के शतक के दम पर टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया है। पुणे में खेले गए 17वें मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश ने 8 विकेट पर 256 रनों का स्कोर बनाया था। जिसे भारत ने 7 विकेट और 51 गेंद बाकी रहते पूरा कर लिया।

भारत की जीत में कोहली का शतक

257 रनों के लक्ष्य के जवाब में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 12.4 ओवर में 88 रन जोड़े। हसन महमुद की गेंद पर छक्का जड़ने के प्रयास में रोहित बाउंड्री पर लपके गए। उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 40 गेंदों में 48 रन बनाए।

- Advertisement -

इसके बाद शुभमन गिल ने 55 बॉल में 53 रनों की पारी खेल वनडे का सातवां अर्धशतक लगाया। श्रेयस अय्यर के रूप में भारत ने तीसरा विकेट खोया। अय्यर 19 रन बनाकर सस्ते में लौट गए।

इसके बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने चौथे विकेट के लिए 74 गेंदों में 83 रनों की साझेदारी कर भारत को जीत दिला दी। कोहली ने छक्के साथ 48वां वनडे शतक पूरा किया। वे 97 गेंदों में 103 रन बनाकर नॉटआउट रहे। उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के जमाए। वहीं राहुल ने 34 रनों की पारी खेली।

मेहीदी हसन मिराज ने 10 ओवर में 47 रन देकर 2 विकेट लिए। एक विकेट हसन महमुद ने लिया।

बांग्लादेश के लिए लिटन और तंजिद के अर्धशतक

इसके पहले बांग्लादेश की तरफ से तंजिद हसन और लिटन दास ने 93 रनों की ओपनिंग साझेदारी निभाई। लिटन दास ने 82 गेंदों में 66 और तंजिद हसन ने 43 गेंदों में 51 रन बनाए। इसके अलावा महमुदुल्लाह के बल्ले से 46 रन आए। वहीं मुशफिकुर रहीम ने 38 रनों का योगदान दिया।

जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। एक-एक विकेट शार्दूल ठाकुर और कुलदीप यादव को मिला।

शुरुआती चारों मुकाबले जीतने के बाद अंकतालिका में भारत के 8 अंक हो गए हैं। वे दूसरे स्थान पर हैं। पहले पायदान पर 8 अंकों वाली न्यूजीलैंड की टीम विराजमान है।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर