HomeIndia vs South AfricaIND vs SA 1st T20: सूर्यकुमार यादव के निशाने पर 3 महारिकॉर्ड,...

IND vs SA 1st T20: सूर्यकुमार यादव के निशाने पर 3 महारिकॉर्ड, खतरे में किंग कोहली के 2 रिकॉर्ड

IND vs SA 1st T20: सूर्यकुमार यादव के निशाने पर 3 महारिकॉर्ड, खतरे में किंग कोहली के 2 रिकॉर्ड
IND vs SA 1st T20: सूर्यकुमार यादव के निशाने पर 3 महारिकॉर्ड, खतरे में किंग कोहली के 2 रिकॉर्ड

Suryakumar Yadav Record IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका 3 मैचों की टी20 सीरीज (IND vs SA T20 2023) का शंखनाद 10 दिसंबर से हो रहा है। पहला मैच डरबन के किंग्समीड (Kingsmead Durban) में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के निशाने पर टी20 के 3 बड़े रिकॉर्ड होंगे। जिसमें से 2 रिकॉर्ड तो विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम दर्ज है।

टी20 में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। रोहित ने 148 मैचों में 182 सिक्स लगाए। जबकि विराट कोहली के टी20आई खाते में 117 और सूर्यकुमार यादव के खाते में 112 छक्के दर्ज हैं। ऐसे में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 6 छक्के जड़ने पर सूर्या कोहली को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे।

- Advertisement -

T20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

रोहित शर्मा- 182 छक्के

विराट कोहली- 117

सूर्यकुमार यादव- 112

केएल राहुल- 99

युवराज सिंह- 74

टी20I में सबसे तेज 2000 रन

विराट कोहली टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। रनमशीन कोहली ने 56 पारियों में दो हजार रन पूरे किए थे। दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव ने 55 टी20 इनिंग्स में 1985 रन बना लिए हैं। अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मुकाबले में 15 रन बनाते ही सूर्या सबसे तेज 2000 रन तक पहुंचने के मामले में कोहली की बराबरी कर लेंगे।

भारत के लिए सबसे तेज 2000 टी20 रन

विराट कोहली- 56 पारी

केएल राहुल- 58

रोहित शर्मा- 77

टी20आई में सबसे ज्यादा शतक

टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 4-4 शतक जड़े हैं। जबकि सूर्यकुमार महज 58 मैचों की 56 पारियों में 3 शतक जमा चुके हैं। अगर सूर्या के बल्ले से एक और सैकड़ा निकलता है, तो वे रोहित और मैक्सवेल के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

टी20I में सबसे ज्यादा शतक

रोहित शर्मा- 4 शतक

ग्लेन मैक्सवेल- 4

सूर्यकुमार यादव- 3

बाबर आजम- 3

कॉलिन मुनरो- 3

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर