HomeNewsकपिल देव ने चुनी वनडे की बेस्ट प्लेइंग इलेवन, धोनी-युवराज समेत इन...

कपिल देव ने चुनी वनडे की बेस्ट प्लेइंग इलेवन, धोनी-युवराज समेत इन खिलाड़ियों को दी जगह

भारत के पूर्व कप्तान और सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर कपिल देव ने भारत की बेस्ट वनडे टीम का चुनाव किया है। उन्होंने नेहा धूपिया के साथ एक चर्चा के दौरान अपनी ऑलटाइम भारतीय वनडे टीम चुनी। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की खूब तारीफ की और उन्हें सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बताया। चलिए जानते हैं कपिल देव ने अपनी वनडे टीम में किन खिलाड़ियों को जगह दी।

- Advertisement -

कपिल देव की वनडे की बेस्ट प्लेइंग इलेवन

Kapil Dev picks India's best all time playing XI for ODI
कपिल देव की बेस्ट भारतीय वनडे टीम

कपिल देव ने सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग को बतौर ओपनर अपनी वनडे टीम में जगह दी। नंबर 3 के लिए उन्होंने विराट कोहली का नाम लिया। भारत की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ भी उनकी टीम में शामिल रहे। वर्ल्ड कप 2011 में भारत को चैंपियन बनाने में सबसे बड़ा किरदार निभाने वाले बाएं हाथ के धुरंधर युवराज सिंह को नंबर 4 पर रखा। याद दिला दें कि युवराज सिंह 2011 के विश्व कप में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे।

कपिल देव के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी उनकी टीम के विकेटकीपर बने रहने वाले हैं। उनका स्थान कोई नहीं ले सकता। तेज गेंदबाजों में उन्होंने जहीर खान, जवागल श्रीनाथ और जसप्रीत बुमराह को जगह दी। वहीं दिग्गज स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले और हरभजन सिंह को भी कपिल देव ने अपनी ऑलटाइम वनडे टीम में रखा।

- Advertisement -

टीम: सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, राहुल द्रविड़, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, जहीर खान, जवागल श्रीनाथ, जसप्रीत बुमराह, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह

बता दें कि कपिल देव की अगुवाई में टीम इंडिया ने पहली बार वर्ल्ड कप उठाया था। उनकी कप्तानी में भारत ने 1983 का वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था। जबकि इसी कारनामे को भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2011 में दोबारा कर दिखाया था। धोनी विश्व कप 2011 के फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच बने थे। 50 ओवर के फॉर्मेट के अलावा धोनी भारत को 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप भी जीता चुके हैं।

Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर