HomeIPL 2021देखें IPL 2021 की बेस्ट और फ्लॉप प्लेइंग XI, फ्लॉप टीम में...

देखें IPL 2021 की बेस्ट और फ्लॉप प्लेइंग XI, फ्लॉप टीम में 5 खतरनाक भारतीय शामिल

देखें IPL 2021 की बेस्ट और फ्लॉप प्लेइंग XI, फ्लॉप टीम में 5 खतरनाक भारतीय शामिल
देखें IPL 2021 की बेस्ट और फ्लॉप प्लेइंग XI, फ्लॉप टीम में 5 खतरनाक भारतीय शामिल

आईपीएल 2021 का समापन चेन्नई सुपर किंग्स के चैंपियन बनने के साथ ही हो गया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से पराजित किया। 2021, 2011 और 2018 के बाद महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके का ये चौथा आईपीएल खिताब रहा। आईपीएल के 14वें सीजन में कई खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद के साथ जबरदस्त प्रदर्शन किया। वहीं, कई ऐसे भी प्लेयर्स रहे जो अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके।

इस सीजन में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए भारत के पूर्व बल्लेबाज और वर्तमान के हिन्दी कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2021 की बेस्ट और फ्लॉप (अन्डरपरफॉर्मिंग) प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। चलिए देखते हैं उन्होंने किस खिलाड़ी को किस टीम में जगह दी है।

- Advertisement -

आकाश चोपड़ा की आईपीएल 2021 की बेस्ट प्लेइंग XI

आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2021 की बेस्ट प्लेइंग में चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनिंग बल्लेबाजों को जगह दी है। ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसी की इस जोड़ी ने चेन्नई को फाइनल समेत कई मुकाबले इस सीजन में जिताए। इसके बाद नंबर 3 पर पंजाब किंग्स के केएल राहुल को जगह मिली है। नंबर 4 पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल नजर आ रहे हैं।

नंबर 5 पर उन्होंने कोलकाता के राहुल त्रिपाठी और नंबर 6 पर दिल्ली कैपिटल्स के शिमरोन हेटमायर को रखा। आकाश की बेस्ट प्लेइंग इलेवन के इकलौते ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा हैं। जडेजा के जोड़ीदार के रूप में युजवेंद्र चहल को जगह मिली है। वरुण चक्रवर्ती टीम में शामिल तीसरे स्पिनर हैं। तेज गेंदबाजों के तौर पर हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह को चुना गया है।

टीम: ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसी, केएल राहुल, ग्लेन मैक्सवेल, राहुल त्रिपाठी, शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह

IPL 2021 फ्लॉप प्लेइंग XI

अब बात करते हैं आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई IPL 2021 की अन्डरपरफॉर्मिंग यानी खराब प्रदर्शन करने वाले ग्यारह खिलाड़ियों की। इस टीम में हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन और भुवनेश्वर कुमार शामिल हैं जो टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का हिस्सा हैं। इसके अलावा सुरेश रैना और क्रुणाल पांड्या जैसे खतरनाक खिलाड़ी भी इस टीम का हिस्सा है।

टीम: लियाम लिविंगस्टोन, निकोलस पूरन, सुरेश रैना, इयान मॉर्गन, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, क्रुणाल पांड्या, काइल जेमिसन, डेन क्रिश्चियन, आर अश्विन और भुवनेश्वर कुमार

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर