IND vs NZ Test 2024 Streaming Details: बांग्लादेश का 2-0 से सूपड़ा साफ करने वाली भारतीय टेस्ट टीम का अब अगला टारगेट न्यूजीलैंड को पस्त करना है। जी हां 16 अक्टूबर से न्यूजीलैंड की टीम भारत (IND vs NZ) के दौरे पर होगी। इस दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आयोजन होना है। पहला टेस्ट 16 अक्टूबर से बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में टेस्ट 24 अक्टूबर से शुरू होगा। तीसरे और आखिरी टेस्ट के लिए दोनों टीमें मुंबई रवाना होंगी। जहां वानखेड़े स्टेडियम में 1 नवंबर से तीसरा टेस्ट आयोजित होगा।
IND vs NA टेस्ट शेड्यूल 2024
तारीख | टीम | जगह | समय |
---|---|---|---|
16 अक्टूबर | भारत vs न्यूजीलैंड | एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू | 9:30 AM |
24 अक्टूबर | भारत vs न्यूजीलैंड | महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे | 9:30 AM |
1 नवंबर | भारत vs न्यूजीलैंड | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | 9:30 AM |
न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह उपकप्तान बनाया गया है।
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान)
IND vs NZ टेस्ट 2024- लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण जानकारी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली तीन मैचों की टेस्ट का सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर की जाएगी। जबकि लाइव टेलिकास्ट का आनंद स्पोर्ट्स 18 (Sports18) और कलर्स सिनेप्लेक्स (Colors Cineplex) पर उठाया जा सकेगा। तीनों मुकाबले सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होंगे।