HomeIndia vs Sri LankaIND vs SL: सीरीज जीतने के लिए भारत को बनाने होंगे 276...

IND vs SL: सीरीज जीतने के लिए भारत को बनाने होंगे 276 रन, अविष्का-असलंका की फिफ्टी, चहल-भुवनेश्वर चमके

IND vs SL: सीरीज जीतने के लिए भारत को बनाने होंगे 276 रन, अविष्का-असलंका की फिफ्टी, चहल-भुवनेश्वर चमके
श्रीलंका की पारी

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की टीम ने एक बार फिर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का चुनाव किया। उन्होंने पूरे 50 ओवर की बल्लेबाजी में 9 विकेट पर 275 रनों का स्कोर बनाया। मेहमानों की ओर से सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नान्डो और चरिथ असलंका ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं भारत के लिए युजवेन्द्र चहल और भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक विकेट लिए।

अविष्का फर्नान्डो और चरिथ असलंका ने लगाई फिफ्टी

- Advertisement -

सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नान्डो और मिनोद भानुका ने श्रीलंका को शानदार शुरुआत देते हुए 77 रन पहले विकेट के लिए जोड़े। वहीं भारत को पहली सफलता के लिए 13.2 ओवर का इंतजार करना पड़ा। युजवेन्द्र चहल ने विकेटकीपर बल्लेबाज भानुका को 36 के निजी स्कोर पर आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसकी अगली ही गेंद पर इस लेग स्पिनर ने भानुका राजपक्षा को भी वापस भेज दिया। उनको खाता खोलने का मौका भी नहीं मिला।

इस तरह श्रीलंका ने 77 रन पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए धनंजय डिसिल्वा और फर्नान्डो ने टीम का स्कोर 100 के पार लगाया। इस दौरान अविष्का फर्नान्डो ने वनडे करियर का चौथा अर्धशतक पूरा किया। वे 71 बॉल में 50 रन बनाकर चलते बने। वहीं धनंजय डिसिल्वा 32 रन पर आउट हुए। इसके अलावा चरिथ असलंका ने अपने वनडे जीवन का सबसे बड़ा स्कोर बनाते हुए 68 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली। इन दोनों अर्धशतकधारियों को भुवनेश्वर कुमार ने अपना शिकार बनाया।

चमिका करुणारतने की 44 रन की बहुमूल्य पारी और कप्तान दासुन शनाका के 16 रनों के योगदान के चलते श्रीलंका ने 9 विकेट पर 275 रन बनाए। चमिका करुणारतने अंत तक नाबाद रहे।

युजवेन्द्र चहल-भुवनेश्वर कुमार ने झटके तीन-तीन विकेट

भारत की तरफ से युजवेन्द्र चहल और भुवनेश्वर कुमार सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए। चहल ने जहां 10 ओवर में 50 रन खर्च 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने 10 ओवर में 54 रन के बदले 3 विकेट चटकाए। याद दिला दें कि पिछले मैच में चहल ने 2 विकेट झटके थे। जबकि भुवनेश्वर को बिना विकेट के लौटना पड़ा था। इसके अलावा दीपक चाहर ने इस मैच में 2 विकेट हासिल किए।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर