HomeIND vs NZ 2020IND vs NZ 1st T20I: इतिहास रचने के करीब विराट कोहली, इतने...

IND vs NZ 1st T20I: इतिहास रचने के करीब विराट कोहली, इतने रनों की जरूरत

IND vs NZ Virat Kohli record
Most runs in T20I as captain

IND vs NZ 1st T20I भारतीय कप्तान विराट कोहली पहली बार न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टी-20 मुकाबला खेलने जा रहे हैं। हैरानी वाली बात है कि भारत की ओर से 78 टी-20 मैचों का हिस्सा रह चुके विराट कोहली ने अब तक न्यूजीलैंड में एक भी टी-20 मैच नहीं खेला है।

लेकिन विराट कोहली शुक्रवार को जब पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में उतरेंगे तब उनका मकसद भारत को न्यूजीलैंड में पहली टी-20 सीरीज जीताने का होगा। इतना ही नहीं उनके निशाने पर महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड भी होगा। चलिए जानते हैं विराट कोहली के उस खास रिकॉर्ड के बारे में।

- Advertisement -

विराट कोहली के निशाने पर धोनी का बड़ा रिकॉर्ड

अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 78 मैचों में कोहली ने 52.72 के दमदार औसत से 2689 रन बनाए हैं। जहां उनके बल्ले से 24 अर्धशतक आए हैं। गौरतलब हो कि टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड कोहली के नाम पर दर्ज है। लेकिन बतौर कप्तान टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में कोहली चौथे नंबर पर हैं। कप्तान के तौर पर कोहली 33 टी-20 मुकाबलों में 1032 रन बना चुके हैं।

न्यूजीलैंड के विरुद्ध ऑकलैंड में होने वाले पहले टी-20 मैच में अगर विराट कोहली 81 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं। तब वे टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन जाएंगे। फिलहाल इस मामले में पूर्व कप्तान एमएस धोनी कोहली से आगे हैं। धोनी ने 72 टी-20 मैचों में भारत के लिए कप्तानी की है और 1112 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी का बल्लेबाजी औसत 37.06 का रहा है।

ओवरऑल लिस्ट की बात की जाए तो कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस हैं। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस के नाम पर 40 मैचों में 37.44 के औसत से 1273 रन दर्ज हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 119 रनों का है।

अगर न्यूजीलैंड में विराट कोहली का बल्ला चलता है तो एमएस धोनी के 1112 रनों के रिकॉर्ड के साथ-साथ फाफ डुप्लेसिस के 1273 टी-20 रनों का विश्व रिकॉर्ड भी टूट सकता है। डुप्लेसिस के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए विराट को 242 रनों की जरूरत होगी।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर