HomeIND vs NZ 2020IND vs NZ 3rd T20I: रोहित के बाद विराट कोहली ने रचा...

IND vs NZ 3rd T20I: रोहित के बाद विराट कोहली ने रचा ने इतिहास

IND vs NZ 3rd T20I विराट कोहली रिकॉर्ड
विराट कोहली भारत के लिए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में तीसरे टी-20 के दौरान भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 179 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। रोहित हिटमैन ने आतिशी बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए मात्र 23 गेंदों में 20वां अर्धशतक पूरा किया। अंत में रोहित 40 गेंदों में 65 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। इस पारी में उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के निकले।

नंबर 3 के बल्लेबाज विराट कोहली भी रनों के मामले में कहां पीछे रहने वाले थे। कोहली ने भी तेज-तर्रार बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 38 रन बना दिए। जहां उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया।

- Advertisement -

IND vs NZ 3rd T20I Record: रोहित शर्मा ने तोड़ा छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, गेल-गुप्टिल को पछाड़ा

विराट कोहली ने रचा इतिहास

हैमिल्टन के सेडान पार्क में टीम इंडिया कैप्टन विराट कोहली ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया। 38 रनों की पारी के दौरान 25वां रन पूरा कर विराट कोहली बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इस मुकाम को हासिल करने के लिए उन्होंने 36 मैचों की 34 पारियां खेली। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए कोहली इस मुकाम पर पहुंचे।

एमएस धोनी ने भारतीय टीम के लिए 72 मैचों में कप्तानी की थी। जहां 62 पारियों में 37.06 के औसत से धोनी ने 1112 रन बनाए थे। जबकि विराट कोहली ने 34 पारियों में 1126 रनों के साथ ये रिकॉर्ड अपने नाम लिखवा दिया। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डुप्लेसिस इस मामले में 1273 रनों के साथ पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर केन विलियमसन हैं जो 42 पारियों में कप्तान के तौर पर 1166 रन बना चुके हैं।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर