HomeIND vs NZ 2020IND vs NZ 3rd T20I Record: रोहित शर्मा ने तोड़ा छक्कों का...

IND vs NZ 3rd T20I Record: रोहित शर्मा ने तोड़ा छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, गेल-गुप्टिल को पछाड़ा

Rohit Sharma becomes most six-hitter in T20I
Rohit Sharma becomes most six-hitter in T20I

IND vs NZ 3rd T20I Record: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच हैमिल्टन में खेले जा रहे तीसरी टी-20 मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड (Record) तोड़ दिया है। जिसके साथ ही रोहित (Rohit) टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा ज्यादा छक्के लगाने वाले ओपनिंग बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने क्रिस गेल (Chris Gayle) और मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptill) को पछाड़ कर ये मुकाम हासिल किया।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record)

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भारतीय पारी की शुरुआत की। रोहित ने इस पारी में 2 धमाकेदार छक्के जड़े और तेजी से 20 गेंदों में 36 रन बना लिए। इस दौरान रोहित के बल्ले से दूसरा छक्का निकलते ही क्रिस गेल और मार्टिन गुप्टिल का छक्कों का रिकॉर्ड भी टूट गया।

- Advertisement -

दरअसल इस मैच के पहले तक बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल और मार्टिन गुप्टिल के नाम पर दर्ज था। ओपनर के तौर पर गेल ने 54 टी-20 पारियों और गुप्टिल ने 67 पारियों में 105 छक्के लगाए थे। जबकि रोहित हिटमैन 104 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर थे। लेकिन हैमिल्टन में तीसरे टी-20 के दौरान 2 छक्के लगाते ही अब ये विश्व रिकॉर्ड रोहित के नाम पर हो गया है। रोहित 75 टी-20 पारियों में 106 छक्कों के साथ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले ओपनर बन गए हैं।

IND vs NZ: तीसरा टी-20 जीता तो इतिहास रच देगा भारत, पहली बार होगा ऐसा

इसके अलावा टी-20 क्रिकेट के इतिहास में रोहित ओपनर के तौर पर 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने। जबकि क्रिस गेल और मार्टिन गुप्टिल के बाद इस उपलब्धि को हासिल करने वाले रोहित शर्मा तीसरे ओपनिंग बल्लेबाज बने।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर