HomeWomen's Asia Cupहरमनप्रीत ने रचा इतिहास, मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ बनीं सबसे ज्यादा T20I...

हरमनप्रीत ने रचा इतिहास, मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ बनीं सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाली नंबर 1 भारतीय

Harmanpreet Kaur most T20I runs for India: भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया है। हरमनप्रीत कौर टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारत की नंबर 1 बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने स्मृति मंधाना के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। महिला एशिया कप 2024 के पांचवें मुकाबले में यूएई के खिलाफ हरमनप्रीत ने 7 चौके और एक छक्के की सहायता से 47 बॉल में 66 रनों की पारी खेली।

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास

भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड अब हरमनप्रीत के नाम हो गया है। इसके पहले स्मृति मंधाना के नाम पर ये रिकॉर्ड था। यूएई के खिलाफ मंधाना केवल 13 रन बना सकीं। इस प्रकार 138 टी20i मैचों में उनके 3378 रन हो गए।

- Advertisement -

ये भी पढ़ें | महिला एशिया कप 2024: भारत की लगातार दूसरी जीत, UAE को किया पस्त, ऋचा-हरमनप्रीत की फिफ्टी

लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 12वीं फिफ्टी पूरी करते हुए 66 रन की पारी खेली और सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मंधाना से आगे निकल गए। 171 मैचों की 152 पारियों में 3415 रनों के साथ हरमनप्रीत कौर ने लिस्ट में पहले नंबर पर कब्जा किया। जबकि स्मृति मंधाना दूसरे पायदान पर फिसल गए हैं।

अब केवल सूजी बेट्स से पीछे हरमनप्रीत

भले ही हरमनप्रीत कौर भारत की तरफ से सर्वाधिक टी20आई रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। लेकिन ओवरऑल लिस्ट में न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स से अभी भी उनसे आगे बनी हुई हैं। बेट्स ने 162 मुकाबलों में 29.57 की औसत से 4348 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 28 अर्धशतक लगाए हैं। हरमनप्रीत अब बेट्स से 933 रन पीछे हैं।

सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय महिला खिलाड़ी

खिलाड़ीमैचपारीऔसतरन
हरमनप्रीत कौर17115228.223415
स्मृति मंधाना13813328.153378
मिथाली राज898437.522364
जेमिमाह रोड्रिग्स978530.102017
शेफाली वर्मा787724.661825
दीप्ति शर्मा1147523.721020
वेदा कृष्णामूर्ति766318.61875
ऋचा घोष524228.41824
पूनम राऊत353127.65719
झूलन गोस्वामी684610.94405
- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर