HomeAsia CupIND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका हेड टू हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग...

IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका हेड टू हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग XI और महत्वपूर्ण आंकड़ों पर एक नजर

IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका हेड टू हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग XI और महत्वपूर्ण आंकड़ों पर एक नजर
IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका हेड टू हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग XI और महत्वपूर्ण आंकड़ों पर एक नजर

पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में मिली हार के बाद भारत का एशिया कप 2022 (Asia Cup) फाइनल खेलने का समीकरण गड़बड़ा गया है। अब फाइनल की दौड़ में खुद को जीवित रखने के लिए भारत की श्रीलंका पर जीत बेहद जरूरी हो गई है। बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया करो या मरो वाला मैच आज 6 सितंबर को शाम 7:30 बजे से दुबई में खेलेगी। आइए आपको बताते हैं भारत बनाम श्रीलंका (India vs Sri Lanka) हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head Record) के बारे में।

IND vs SL, हेड टू हेड रिकॉर्ड पर एक नजर

टी20 इंटरनेशनल हिस्ट्री में भारत और श्रीलंका (IND vs SL) 25 बार एक दूसरे के सामने-सामने हुए हैं। जिसमें से 17 मैच भारत ने जीते। वहीं एक मैच बिना परिणाम के खत्म हुआ। बाकी के 7 मुकाबले श्रीलंकाई टीम ने जीते। इस हिसाब से टी20 में श्रीलंका के विरुद्ध भारत का सक्सेस रेट 68 प्रतिशत का रहा। वहीं 28 फीसदी मुकाबले श्रीलंका ने जीते।

- Advertisement -

हालांकि यही रिकॉर्ड एशिया कप में 50-50 फीसदी रह जाता है। एशिया कप में दोनों टीमों का मुकाबला 20 बार हुआ है। जिसमें से 10-10 मैच दोनों टीमों के पक्ष में गए। 20 में से केवल एक मैच टी20 फॉर्मेट (2016) में हुआ था, जिसे भारत ने अपने नाम किया था।

भारत बनाम श्रीलंका- टी20I में महत्वपूर्ण आंकड़े

सबसे ज्यादा मैच- 18, रोहित शर्मा और दासुन शनाका

सबसे ज्यादा रन- 375, शिखर धवन

सबसे ज्यादा छक्के- 17, दासुन शनाका

सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर- 4, विराट कोहली

सबसे बड़ी पारी- 118, रोहित शर्मा

पहली पारी का सबसे बड़ा स्कोर- 260-5, भारत

सबसे बड़ा (सफल) रन चेज- 211-4 (टारगेट- 207), भारत

भारत की संभावित प्लेइंग 11

भारत की टीम में दिनेश कार्तिक और आवेश खान की वापसी हो सकती है। वहीं आर अश्विन टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेल सकते हैं। इस स्थिति में ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा और युजवेंद्र चहल को बाहर बैठना पड़ सकता है।

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11

बांग्लादेश के खिलाफ 184 रनों का टारगेट चेज कर सुपर-4 में जगह बनाने वाली श्रीलंका की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ बिना बदलाव के खेली थी। इसी कॉम्बिनेशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ 175 रनों का टारगेट भी चेज किया। अब भारत के खिलाफ बदलाव करने की श्रीलंका के पास कोई वजह नजर नहीं आ रही है।

पाथुम निशांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असालंका, दानुष्का गुनातिलिका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिन्दु हसारंगा, चमीका करुणारत्ने, महीश तीक्ष्णा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मधुशंका

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर