HomeIndia vs AustraliaIND vs AUS: अर्धशतक जड़ रोहित ने रचा इतिहास, युवराज-गेल को पछाड़...

IND vs AUS: अर्धशतक जड़ रोहित ने रचा इतिहास, युवराज-गेल को पछाड़ लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 51वें मैच में रोहित शर्मा ने तूफ़ानी अर्धशतक जड़ दिया है। रोहित 41 गेंदों में 92 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। इस पारी में उनके बल्ले से 7 चौके और 8 छक्के निकले। भले ही रोहित टी20आई का छठवां शतक लगाने से आठ रन से चूक गए, लेकिन उनकी इस पारी के दम पर टीम इंडिया ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 205 रनों का विराट स्कोर खड़ा कर दिया।

रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 31, शिवम दुबे ने 28 और हार्दिक पांड्या ने 27 रनों की इनिंग खेली। रोहित ने 92 रनों की पारी खेलकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है।

- Advertisement -

रोहित शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

रोहित शर्मा ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 200 छक्के पूरे कर लिए हैं। वह इस फॉर्मेट में 200 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम 203 छक्के हो गए हैं।

बाबर आजम को पछाड़कर रोहित टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 157 मैचों में हिटमैन के नाम 4165 रन हो गए हैं। 4145 रनों के साथ बाबर आजम दूसरे पायदान पर फिसल गए।

टी20आई में 100 या उससे ज्यादा सिक्स लगाने वाले रोहित शर्मा दुनिया के पहले कप्तान बान गए हैं। कप्तान तौर के तौर पर रोहित के बल्ले से 60 मैचों में 103 छक्के निकले।

टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा 8 छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने युवराज सिंह के 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सात छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

92 रन की पारी खेल रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप में अपना उच्चतम स्कोर बना दिया है। इसके पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध ब्रिजटाउन में 79 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल को पछाड़ नंबर 1 बन गए हैं। गेल ने तीनों फॉर्मेट में इंग्लैंड के विरुद्ध 130 छक्के लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध रोहित ने 132 अंतर्राष्ट्रीय छक्के जड़ दिए हैं।

रोहित शर्मा टी20I में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। रोहित ने 19 बॉल में फिफ्टी पूरी की। 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ने वाले युवराज सिंह पहले नंबर पर हैं।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर