HomeIPL 2024IPL 2024 Points Table: संडे डबल हेडर के बाद टॉप पर RR,...

IPL 2024 Points Table: संडे डबल हेडर के बाद टॉप पर RR, देखें आईपीएल 2024 का अपडेटेड पॉइंट टेबल

IPL 2024 Updated Points Table: संडे डबल हेडर के बाद आईपीएल 2024 पॉइंट टेबल में बड़े फेरबदल हुए हैं। रविवार को पहली भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुई। गुलाबी जर्सी वाली टीम ने 20 रन से मैच अपने नाम किया। 193/4 रन बनाने के बाद राजस्थान ने लखनऊ को 173/6 के स्कोर पर रोक दिया।

रोमांच से भरे दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 6 रन से धूल चटाई। गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 168 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई की टीम 9 विकेट पर 162 रन ही जुटा पाई।

- Advertisement -

आईपीएल पॉइंट टेबल 2024: राजस्थान रॉयल्स नंबर 1

चेन्नई सुपर किंग्स को एक स्थान नीचे धकेलते हुए राजस्थान रॉयल्स पॉइंट 2 अंक के साथ पॉइंट टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गया है। अब चेन्नई की टीम दूसरे पायदान पर है। इसके बाद पंजाब किंग्स तीसरे और गुजरात टाइटंस चौथे स्थान पर है। जबकि कोलकाता ने पांचवां स्थान अपने नाम किया।

अपने-अपने मैच गंवाने वाली बाकी की पांचों टीमों के खाते में एक भी अंक नहीं हैं। सबसे नीचे यानि दसवें नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स मौजूद है। बाकी के स्थानों पर क्रमशः हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु का नाम है।

संडे डबल हेडर के बाद आईपीएल 2024 का ताजा पॉइंट टेबल

टीममैचजीतेहारेपॉइंटNRR
1. राजस्थान1102+1.000
2. चेन्नई1102+0.779
3. पंजाब1102+0.455
4. गुजरात1102+0.300
5. कोलकाता1102+0.200
6. हैदराबाद1010-0.200
7. मुंबई1010-0.300
8. दिल्ली1010-0.455
9. बेंगलुरु1010-0.779
10. लखनऊ1010-1.000
- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर