HomeIPL 2024IPL 2024 RCB vs CSK: इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली,...

IPL 2024 RCB vs CSK: इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली, मात्र 6 रन की जरुरत

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स के बेंगलुरु के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। इस रिकॉर्ड को पूरा करने के लिए कोहली को महज 6 रन चाहिए। बता दें कि ये मैच 22 मार्च को रात 8 बजे से शुरू होगा।

इतिहास रचने से 6 रन दूर विराट कोहली

चेन्नई के खिलाफ पहले मैच में जैसे ही विराट कोहली छठवां रन बनाएंगे, वह इतिहास रच देंगे। 6 रन बनाने पर किंग कोहली टी20 क्रिकेट में 12000 रन पूरे कर लेंगे। फिलहाल कोहली 376 मैचों की 359 पारियों में 41.21 की औसत से 11994 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 91 अर्धशतक अपने नाम किए। उनका हाई स्कोर 122 नाबाद रनों का है।

- Advertisement -

कोहली टी20 क्रिकेट में 12000 रनों तक पहुंचने वाले भारत के पहले खिलाड़ी होंगे। जबकि ऐसा करने वाले वह विश्व के केवल छठवें खिलाड़ी बनेंगे। फिलहाल 12000 टी20 रनों का मुकाम हासिल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में क्रिस गेल शीर्ष पर काबिज हैं। उनके नाम पर 14562 रन दर्ज हैं। गेल के नीचे शोएब मलिक (13360), किरोन पोलार्ड (12900), एलेक्स हेल्स (12319) और डेविड वॉर्नर (12065) शामिल हैं।

टी20 क्रिकेट में 12000 प्लस रन

क्रिस गेल- 14562

शोएब मलिक- 13360

किरोन पोलार्ड- 12900

एलेक्स हेल्स- 12319

डेविड वॉर्नर- 12065

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर