HomeNewsWomens Asia Cup T20 2022: 1 रन से हारकर फाइनल से बाहर...

Womens Asia Cup T20 2022: 1 रन से हारकर फाइनल से बाहर हुआ पाकिस्तान, 15 को भारत और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग

महिला टी20 एशिया कप 2022 (Womens Asia Cup T20 2022) के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका (Sri Lanka Women) ने पाकिस्तान (Pakistan Women) को 1 रन से हरा दिया है। इस रोमांचक जीत के साथ ही श्रीलंका की महिला टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बता दें कि टॉस जीतने के बाद श्रीलंकाई टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 122 रनों का स्कोर बनाया था। उनके लिए हर्षिता मदावी ने 35 और अनुष्का संजीवनी ने 26 रनों की पारी खेली। जहां बाएं हाथ की स्पिनर नश्रा संधू ने टी20 करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 17 रन देकर 3 विकेट लिए।

जवाब में पाकिस्तान लक्ष्य तक पहुंचने से एक रन दूर गया। उनके लिए कप्तान बिसमाह मारूफ़ ने 41 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली। वहीं निदा डार ने 28 रन बनाए। बता दें कि पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 9 रनों की जरूरत थी। लेकिन वे उस ओवर में महज 7 रन निकाल पाए। अंतिम गेंद पर 3 रनों की खोज में निदा डार रन आउट हो गईं। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से इनोका रनावीरा ने सबसे अधिक 2 और कविशा दिलहारी व सुगंधिका कुमारी ने एक-एक विकेट हासिल किया।

- Advertisement -

फाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका से

श्रीलंका महिला एशिया कप 2022 के फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। आज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने थाईलैंड को सेमीफाइनल-1 में 74 रनों से पस्त करते हुए फाइनल के लिए क्वालिफ़ाई किया था। अब भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच 15 अक्टूबर को सिलेट (Sylhet) में खिताबी जंग लड़ी जाएगी।

एक नजर भारत और थाईलैंड के मैच पर

विमेंस एशिया कप 2022 का पहला सेमीफाइनल भारत और थाईलैंड के बीच खेला गया था। टॉस हारने के बाद भारतीय टीम ने शेफाली वर्मा के 42 और हरमनप्रीत कौर के 36 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के बदले 148 रन बनाए थे। जवाब में थाईलैंड की टीम पूरे 20 ओवर के खेलने के बाद 9 विकेट पर 74 रन ही बना सकी। टीम इंडिया के लिए दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर