HomeIndia vs South Africaरोहित शर्मा ने खेली 43 रनों की पारी, बनाए 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड,...

रोहित शर्मा ने खेली 43 रनों की पारी, बनाए 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, कोई भारतीय नहीं कर सका ऐसा काम

रोहित शर्मा ने खेली 43 रनों की पारी, बनाए 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, कोई भारतीय नहीं कर सका ऐसा काम
रोहित शर्मा ने खेली 43 रनों की पारी, बनाए 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, कोई भारतीय नहीं कर सका ऐसा काम

साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टी20 में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और केएल राहुल (KL Rahul) ने टीम इंडिया को 96 रनों की शानदार शुरुआत दिलाई। केएल राहुल ने 28 बॉल में 57 रनों की पारी खेली। जबकि हिटमैन ने 37 गेंदों में 43 रन बनाए। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टी20 क्रिकेट में 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।

रोहित शर्मा ने बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड

1. रोहित शर्मा एक साल में सबसे ज्यादा टी20 खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के साल 2016 में 21 मैचों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बतौर कप्तान रोहित का आज 22वां टी20 इंटरनेशनल हैं।

- Advertisement -

2.रोहित 400 टी20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। अब तक इस काम को और कोई भारतीय नहीं कर पाया है। रोहित के बाद 368 टी20 खेलने वाले दिनेश कार्तिक दूसरे और 361 मैच खेलने वाले एमएस धोनी तीसरे नंबर पर हैं।

3. रोहित शर्मा एक साल में 500 टी20आई रन बनाने वाले भारत के पहले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने साल 2022 में कप्तान के तौर पर 22 मैचों में 2 अर्धशतक जड़ते हुए 540 रन बना लिए हैं। इस मामले में ओवरऑल लिस्ट में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पहले पायदान पर हैं, जिन्होंने पिछले साल 29 मैचों में 393 रन मारे थे।

4. रोहित हिटमैन विभिन्न कैलेंडर वर्ष में 2 बार 50 या उससे ज्यादा टी20I रन बनाने वाले टीम इंडिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस साल वे 540 रन बना चुके हैं। इसके पहले रोहित ने 2018 में 19 मैचों में 590 रन बनाए थे।

5. टी20 अंतरराष्ट्रीय में रोहित शर्मा शिखर धवन के साथ 11 और केएल राहुल के साथ 10 बार 50 प्लस रनों की ओपनिंग साझेदारी कर चुके हैं। रोहित शर्मा दो ओपनर्स के साथ 10 या उससे ज्यादा बार 50 प्लस रनों की साझेदारी करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर