HomeIPLIPL 2022 Prize Money: विजेता और उपविजेता होंगे मालामाल, RCB और LSG...

IPL 2022 Prize Money: विजेता और उपविजेता होंगे मालामाल, RCB और LSG को भी मिलेगा इनाम

IPL 2022 Prize Money
IPL 2022 Prize Money: विजेता और उपविजेता होंगे मालामाल, RCB और LSG को भी मिलेगा इनाम

IPL 2022 Prize Money: आईपीएल 2022 में आज गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खिताबी भिड़ंत रात 8 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी। बता दें कि पहले क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स को हराकर गुजरात टाइटन्स ने फाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ दूसरा क्वालिफायर जीतकर राजस्थान ने फाइनल में स्थान पक्का किया।

आज अगर गुजरात टाइटन्स जीतती है, तो हमें आईपीएल का नया चैंपियन मिलेगा। वहीं राजस्थान का ये दूसरा खिताब होगा। इसके पहले वे आईपीएल 2008 में चैंपियन बने थे। इतना ही नहीं इस IPL 2022 की विजेता टीम को प्राइज़ मनी के तौर पर करोड़ों रुपए मिलेंगे।

- Advertisement -

ये भी पढ़ें-IPL 2022 Final: आज डेविड वॉर्नर का महारिकॉर्ड तोड़ेंगे जोस बटलर, कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए चाहिए 150 रन

IPL 2022 प्राइज़ मनी, विजेता को मिलेंगे 20 करोड़ रुपए

आज का फाइनल जीतकर IPL 2022 की ट्रॉफी उठाने वाली टीम को 20 करोड़ रूपए की धनराशि इनाम के तौर पर दी जाएगी। वहीं उपविजेता टीम के खाते में 13 में करोड़ रुपए की राशि आएगी। इसके अलावा दूसरा क्वालिफायर हारने वाली टीम यानि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं एलिमिनेटर हारने वाली टीम यानि लखनऊ सुपर जायंट्स के खाते में 6.5 करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा।

इसके अलावा ऑरेंज और पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ी भी मालामाल होंगे। बता दें कि इस बार की ऑरेंज कैप राजस्थान के जोस बटलर के पास रहने वाली है। जबकि पर्पल कैप की रेस में राजस्थान के युजवेंद्र चहल और आरसीबी के वानिन्दु हसरंगा बने हुए हैं।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर