HomeIPLMI vs CSK: जीत के लिए 1 गेंद पर चाहिए थे 4...

MI vs CSK: जीत के लिए 1 गेंद पर चाहिए थे 4 रन, फिर आया एमएस धोनी का तूफान, देखें अंतिम 6 गेंदो का रोमांच

MI vs CSK: जीत के लिए 1 गेंद पर चाहिए थे 4 रन, फिर आया एमएस धोनी का तूफान, देखें अंतिम 6 गेंदो का रोमांच
महेंद्र सिंह धोनी (Photo-IPL)

एमएस धोनी ने मुंबई इंडियंस के मुंह से जीत छीन ली। चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हरा कर आईपीएल 2022 की अपनी दूसरी जीत दर्ज की। जबकि MI सीजन की अपनी पहली जीत से वंचित रह गई। मालूम हो कि मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा था। दुनिया के बेस्ट फिनिशर धोनी ने आखिरी बॉल पर चौका जड़ कर चेन्नई को मैच 3 विकेट से जीता दिया।

चेन्नई सुपर किंग्स 3 विकेट से जीता

मुंबई इंडियंस की तरह ही चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत भी खराब रही। ओपनिंग बैटर ऋतुराज गायकवाड़ गोल्डन डक पर आउट हो गए। इसके बाद मिचेल सेन्टनर भी 11 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि रॉबिन उथप्पा ने 30 और अंबाती रायडू ने 40 रनों की इनिंग खेली और चेन्नई को लक्ष्य के करीब ले गए। दोनों के आउट होते जी सीएसके एक बार फिर बैकफूट पर आ गई। लेकिन आखिरी ओवर में एमएस धोनी की तूफ़ानी बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 156 रन बनाकर मैच जीत लिया।

- Advertisement -

अंतिम 6 गेंदों का रोमांच

चेन्नई सुपर किंग्स को मैच जीतने के लिए आखिरी की 6 गेंदों में 17 रन की दरकार थी। आखिरी ओवर करने आए जयदेव उनदकट ने पहली ही गेंद पर ड्वेन प्रीटोरियस को LBW आउट कर दिया। इसके बाद ड्वेन ब्रावो बल्लेबाजी के लिए आए और एक रन निकाल कर एमएस धोनी को स्ट्राइक पर ला दिया। तीसरी गेंद पर धोनी ने छक्का और चौथी गेंद पर चौका जड़ दिया। अब CSK को 2 गेंद पर 6 रन चाहिए थे। तब पांचवीं गेंद पर धोनी ने 2 रन लिए। इसके बाद छठवीं गेंद पर जरूरी 4 रन धोनी ने चौका लगाकर पूरा कर लिया। धोनी 13 गेंदों में 28 रन बनाकर नॉट आउट रहे। जबकि प्रीटोरियस ने 22 रन बनाए।

मुंबई की तरफ से डेनियल सैम्स ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। इसके लिए उन्होंने 30 रन खर्च किए। जबकि जयदेव उनदकट ने 2 और रिले मेरेडिथ ने 1 विकेट अपने नाम किया।

रोहित शर्मा-ईशान किशन बिना खाता खोले आउट

इसके पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 155 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन अपना खाता तक नहीं खोल पाए। रोहित 2 गेंद खेलकर तो वहीं ईशान किशन गोल्डन डक पर आउट हुए। इतना ही नहीं नंबर 3 के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस भी 4 रन बनाकर डग-आउट लौट गए। टॉप के इन तीनों खिलाड़ियों को मुकेश चौधरी ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा टीम को सहारा दिया।

मुंबई इंडियंस के 155 रनों के स्कोर में तिलक वर्मा की फिफ्टी

सूर्यकुमार यादव ने 21 बॉल पर 32 रनों की पारी खेली। जबकि तिलक वर्मा 43 गेंदों में 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर नाबाद रहे। उन्होंने आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ा। उन्होंने सूर्यकुमार के साथ 24, ऋतिक शौकीन के साथ 38 और कायरन पोलार्ड के साथ 26 रनों की साझेदारी निभाई। डेब्यूमैन ऋतिक शौकीन 25 और पोलार्ड 14 रन बनाकर आउट हुए। जबकि जयदेव उनदकट 9 गेंदों में 19 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे।

मुकेश चौधरी ने 3 ओवर में 19 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। वहीं, ड्वेन ब्रावो को 2 और मिचेल सेन्टनर व एम तीक्ष्णा को एक-एक विकेट मिला।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर